Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

Flipkart को भारी पड़ा खराब टैबलेट बेचना: उपभोक्ता अदालत ने लगाया जुर्माना

Updated on Sunday, March 29, 2026 13:01 PM IST

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) को सेवा में कमी और अपनी ही पॉलिसी का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। दिल्ली के 'डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल फोरम-III (वेस्ट)' ने कंपनी को फटकार लगाते हुए पीड़ित ग्राहक को रिफंड और मुआवजा देने का कड़ा आदेश सुनाया है।


क्या है पूरा मामला?
यह विवाद साल 2020 का है। विकासपुरी (दिल्ली) के रहने वाले राजीव महाय ने सितंबर 2020 में फ्लिपकार्ट से 10,999 रुपये में एक 'Lenovo Tab M10' खरीदा था। 27 सितंबर को जब टैबलेट की डिलीवरी हुई तो पता चला कि उसका डिस्प्ले खराब है और काम नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता ने उसी दिन फ्लिपकार्ट को इसकी जानकारी दी। कंपनी का टेक्नीशियन घर आया और उसने भी डिवाइस के खराब होने की पुष्टि की। इसके बावजूद फ्लिपकार्ट ने अपनी '30 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी' का पालन नहीं किया और न ही खराब सामान वापस (Reverse Pick-up) उठाया।


फ्लिपकार्ट का बचाव और कोर्ट की टिप्पणी
सुनवाई के दौरान फ्लिपकार्ट ने खुद को केवल एक 'इंटरमीडियरी' (बिचौलिया) बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। कंपनी का तर्क था कि टैबलेट एक थर्ड-पार्टी सेलर ने बेचा है। डिवाइस में खराबी ग्राहक की गलती (फिजिकल डैमेज) की वजह से आई है। हालांकि अध्यक्ष सोनिका मेहरोत्रा की अध्यक्षता वाले फोरम ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने पाया कि फ्लिपकार्ट ने अपनी ही नीतियों का उल्लंघन किया है। हैरानी की बात यह है कि सुनवाई के दौरान कंपनी ने 15,000 रुपये के सेटलमेंट का ऑफर भी दिया था जिसे ग्राहक ने ठुकरा दिया।

 

उपभोक्ता अदालत का फैसला
12 मार्च को सुनाए गए फैसले में आयोग ने फ्लिपकार्ट को 'सेवा में घोर कमी' का दोषी पाया और निम्नलिखित निर्देश दिए:

रिफंड: ग्राहक को टैबलेट की पूरी कीमत 10,999 रुपये वापस की जाए।

मुआवजा: मानसिक परेशानी के बदले 5,000 रुपये का जुर्माना।

कानूनी खर्च: मुकदमेबाजी के लिए 4,000 रुपये अलग से देने होंगे।

अदालत ने फ्लिपकार्ट को 30 दिनों के भीतर इन सभी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X