Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

व्यापार

ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चा तेल और मध्य पूर्व में तनाव से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल

Updated on Sunday, March 29, 2026 17:59 PM IST

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत होगी। वहीं, ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई के रुझान और मध्य पूर्व में तनाव से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। एक अप्रैल को सभी कंपनियां ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी करेगी और सरकार जीएसटी संग्रह का डेटा पेश करेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग की स्थिति की जानकारी मिलेगी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में बीते एक महीने में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है।


इस कारण से कच्चे तेल की कीमत पर आगामी हफ्ते में निवेशकों की निगाहें होंगी। फिलहाल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105.32 डॉलर प्रति औंस पर है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भी अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। बीते करीब छह हफ्तों से एफआईआई शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव भी एक अहम फैक्टर होगा। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है और इसके अंत का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जो कि बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहा है। 23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर था। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई।


निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 757.70 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,097.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.60 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,620 पर था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.05 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर थे। निफ्टी रियल्टी 3.77 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.42 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.20 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.08 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी 1.17 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.35 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X