Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी को दिया धोखा : हरपाल सिंह चीमा

Updated on Saturday, April 04, 2026 19:48 PM IST

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया, तब राघव चड्ढा ने कभी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया। सभी जानते हैं कि भाजपा ने हमारे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा केस गढ़ा था। इसके बावजूद राघव चड्ढा विदेश चले गए। पंजाब के लिए लोगों ने राघव को राज्यसभा के लिए चुना था लेकिन उन्होंने संसद में जीएसटी राजस्व घाटे या पंजाब को हुए वित्तीय नुकसान से संबंधित एक भी मुद्दा नहीं उठाया। जब पंजाब में बाढ़ आई और प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दौरा किया और वित्तीय सहायता की घोषणा की, तब भी पंजाब सरकार के खजाने में एक भी रुपया नहीं पहुंचा। यहां तक कि जब हमने उनसे प्रधानमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाने का आग्रह किया, तब भी वे चुप रहे।" चीमा ने कहा, "पंजाब के लोगों और आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सम्मान दिया लेकिन उन्होंने धोखा दिया। ये बर्दाश्त नहीं होगा क्योंकि पंजाब जब भीषण बाढ़ से जूझ रहा था, तभी उन्होंने संसद में ये मुद्दा उठाने से गुरेज किया। इससे साफ पता चलता है कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ नहीं थे, वो किसी और पार्टी की नीति से सहमत थे।"


हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "देश की संसद में राघव चड्ढा की छवि पूरी तरह से खराब हो गई थी। उन्हें सीधे प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए थी और पंजाब के लोगों की चिंताओं को उठाना चाहिए था, जिनमें पंजाब के आरडीएफ फंड से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे। पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और उसकी जनता को धोखा दिया है। कम से कम राघव चड्ढा को इस धोखे के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी। वह देश की पार्लियामेंट में कंप्रोमाइज थे।"


पंजाब के मंत्री ने कहा, "हमारी माताओं और बहनों को सम्मानित करने वाली 1,000 और 1,500 रुपए की योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है, बजट आवंटित हो चुका है और इसका कार्यान्वयन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X