Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

पंजाब

पंजाब: नशे के कारण चार की मौत, अस्पताल में पांचवां बेटा, सीएम मान ने किया इलाज का ऐलान

Updated on Monday, April 06, 2026 20:33 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां नशे की लत के कारण एक ही परिवार के चार बेटों की मौत हो चुकी है। वहीं, परिवार का 5वां बेटा भी इस नशे की लत से जूझ रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली, उन्होंने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित युवक के मुफ्त इलाज का ऐलान करते हुए कहा कि उसका पूरा इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपने बेटे को इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा है, जहां उसका इलाज जारी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित पिता जोगिंदर पाल ने बताया कि वे सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले के निवासी हैं और उनके कुल पांच बेटे थे।

उन्होंने बताया कि उनके चार बेटों की मौत पहले ही नशे की वजह से हो चुकी है, जिससे उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है। अब उनका पांचवां बेटा सोनू, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, पिछले लगभग आठ वर्षों से नशे की गिरफ्त में है। जोगिंदर पाल के अनुसार, सोनू पहले एक मेहनती युवक था और हलवाई का काम करता था। अपने काम में कुशल होने के बावजूद नशे की लत ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह तबाह कर दिया और अब उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

परिवार ने सरकार से अपील की है कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते इस समस्या पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कई और परिवार इसी तरह उजड़ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

X