Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

घुसपैठियों को अपना और भारतीयों को पराया मानती है टीएमसी: स्मृति ईरानी

Updated on Wednesday, April 15, 2026 20:27 PM IST

कोलकाता : भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "भारत के संविधान ने चुनाव के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया तय की है, लेकिन टीएमसी के गुंडे बार-बार इस व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं। टीएमसी जिस तरह कटाक्ष कर रही है, वह आयोग की गरिमा का अपमान है। हर भारतीय नागरिक और मतदाता को इसका विरोध करना चाहिए और टीएमसी सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।" स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देशभर में विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची साफ करने का काम को देखा है। चुनाव आयोग ने निर्भीक और पारदर्शी तरीके से यह कार्य किया है। उनका एकमात्र संकल्प है कि मतदाता सूची में कोई घुसपैठिया न रहे और किसी भी मतदाता का नाम दोहरा न हो।"


उन्होंने पूछा, "क्या यह संकल्प हर भारतीय का संकल्प नहीं है? फिर ऐसा क्यों है कि टीएमसी भारतीय नागरिकों को पराया मानती है और घुसपैठियों को अपना?"
स्मृति ईरानी ने टीएमसी के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा, "जहां कहीं महिलाओं का सम्मान होगा, टीएमसी वहां इसका विरोध करेगी। पश्चिम बंगाल में हर नागरिक, चाहे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो, ने देखा है कि टीएमसी सरकार ने भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसे बनाया है?"


भाजपा नेता ने आगे कहा कि टीएमसी की सरकार ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विकास को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता नतमस्तक होकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि इस बार टीएमसी को हटाकर भाजपा को मौका दें।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी।

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X