Monday, 19 October 2026
BREAKING
• स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

खेल

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच बने, पाकिस्तान ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की

Updated on Saturday, April 18, 2026 17:40 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच बनाया गया है। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पीसीबी ने खिलाड़ियों के साथ नई कोचिंग टीम की घोषण भी की है। हेड कोच के रूप में सरफराज अहमद के अलावा, असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। शान मसूद की कप्तानी बरकरार है। वह मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में एक नई टीम की अगुवाई करेंगे। अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी गोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फजल और अवैस, दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दोनो ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।


टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, नोमान अली, साजिद खान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर शामिल है।
टूर से पहले, जो खिलाड़ी मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे तैयारी के लिए 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होंगे।


दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में और दूसरा मुकाबला 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में 50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उनका लक्ष्य आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश टीम के खिलाफ अपनी स्थिति में सुधार करना है।
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X