Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

खेल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

Updated on Saturday, October 17, 2026 15:40 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

डीसी ने शनिवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाए जाने की घोषणा की।

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम को पूरी तरह बदल दिया है। अपना पहला खिताब जीतने को प्रयासरत डीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना हेड कोच बनाया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह डीसी के सहायक और बल्लेबाजी के रूप में नियुक्त किए गए हैं। चामिंडा वास की तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्ति डीसी की कोचिंग टीम को और प्रभावशाली बनाती है।

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर और दिल्ली के लिए खेल चुके अमित मिश्रा को डीसी अपना स्पिन गेंदबाजी कोच बना सकती है। हालांकि, मिश्रा के नाम की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

चामिंडा वास क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं और वह क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 1994 से लेकर 2009 के बीच चामिंडा वास ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट में 355, 322 वनडे में 400 और 6 टी20 में 6 विकेट लिए। वह आईपीएल के 13 मैचों में 18 विकेट भी ले चुके हैं। वह 1996 में वनडे विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य रहे हैं।

52 साल के चामिंडा वास का दिल्ली कैपिटल्स के साथ तेज गेंदबाजी कोच के रूप जुड़ना निश्चित रूप से फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी को मजबूती देगा। युवा गेंदबाजों के पास वास से तेज गेंदबाजी के गुर सीखने का एक सुनहरा मौका भी होगा।

वास बतौर कोच श्रीलंका क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

X