Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां • हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी • गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली • प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान • 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप • बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप • लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा • जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

खेल

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:07 PM IST

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में खेले गए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खेलों के इस पांचवें संस्करण में भारतीय दल ने कुल 114 पदक जीते। एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीते। चीन (427), जापान (185) और उज्बेकिस्तान (145) के बाद भारत एशियन पैरा गेम्स की पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

भारत का एशियन पैरा गेम्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस वजह से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेलों के पिछले संस्करण की तुलना में 135 एथलीट कम गए थे। खेलों के इस संस्करण में भारत की तरफ से 168 एथलीटों ने हिस्सा लिया और 114 पदक जीते। पदकों की संख्या हांगझोऊ में 2023 में हुए पिछले संस्करण से 6 ज्यादा है, जबकि संख्या के आधार पर 135 कम एथलीटों ने हिस्सा लिया था। हांगझोऊ में हुए पिछले संस्करण में भारत की तरफ से 303 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया था और 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे। यह तब रिकॉर्ड था, जो इस बार टूट गया।

पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए। पिछले संस्करण में एथलेटिक्स में 53 पदक आए थे।

कम एथलीटों के बावजूद अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलीटों की मेहनत और वैश्विक पटल पर देश के लिए पदक जीतने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को दिखाता है। इसके लिए सभी एथलीटों की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। पैरा एथलीटों का प्रदर्शन इन खेलों में भारत के सुनहरे भविष्य का संकेत है।

पैरा एथलीटों को दी जा रही सुविधाओं को और भी बढ़ाने की जरूरत है। उन्हें उन खेलों में अवसर दिए जाने की जरूरत है, जिनमें देश का प्रतिनिधित्व नहीं रहा। अगर पैरा एथलीटों को हर जरूरी बुनियादी सुविधा और बेहतर प्रशिक्षण दिया गया, तो निश्चित रूप से पैरा खेलों के अगले संस्करण में भारत न सिर्फ ज्यादा पदक जीतेगा, बल्कि पदक तालिका की रैंकिंग में भी बेहतर करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

: जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

: हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

: जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

: मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

: श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

: सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

: एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

X