Friday, 23 October 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल • 80 साल पुरानी जीत से नहीं चलेगा UN: भारत ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

खेल

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

Updated on Friday, October 23, 2026 14:57 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनके स्थान पर ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को टीम में शामिल किया है।

रेणुका विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं, लेकिन दुबई में एशिया कप जीतने वाली और जापान में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं।

बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक गेंदबाजी करने की क्षमता) पर काम कर रही हैं। 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेलने के लिए इतनी गेंदबाजी करना जरूरी है, इसलिए वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा, “वह अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी क्षमता हासिल करने पर काम कर रही हैं। रायपुर में हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज का हिस्सा रहीं जिंतिमानि टीम के साथ वडोदरा पहुंच गई हैं, जहां कल से वनडे सीरीज शुरू होगी।”

जिंतिमानि को गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए रिटेन किया है। वह अब भारतीय वनडे टीम के तेज गेंदबाजी ग्रुप में शामिल हो गई हैं। इस ग्रुप में उनके साथ क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सायली सतघरे भी मौजूद हैं।

स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें उप-कप्तान दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसे विकल्प भारतीय टीम प्रबंधन के पास मौजूद हैं। स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान बनने के बाद, यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी।

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में जिम्बाब्वे को मौजूदा वनडे वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। पहला वनडे शुक्रवार को, दूसरा मैच रविवार को और अंतिम मैच बुधवार को होगा।

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघारे और जिंतिमानि कलिता।

 

 

Have something to say? Post your comment
मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

: मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

: श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

: सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

: एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

: पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

: एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

: सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

: पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

X