Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां • हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी • गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली • प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान • 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप • बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप • लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा • जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

खेल

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:08 PM IST

लिंकन: 5 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए का हिस्सा हैं। इंडिया ए के प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड सीनियर टीम के साथ टेस्ट सीरीज मुश्किल नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में पहला अनाधिकारिक टेस्ट शुरू हुआ है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निराश किया।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए। राहुल अपना खाता भी नहीं खोल सके और अपनी पारी की आठवीं गेंद पर आउट हो गए। जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 0, कप्तान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 1 और वाशिंगटन सुंदर 0 पर आउट हो गए। ये सभी सीनियर टीम के हिस्से हैं और प्लेइंग इलेवन में इनका खेलना भी तय है। ऐसे में इन खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन सीनियर न्यूजीलैंड टीम के साथ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए चिंता का विषय है।

भारत का सम्मान कुछ हद तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पड्डिकल और छठे नंबर पर आए यश राठौड़ ने बचाया। पड्डिकल ने 32 और यश ने 44 रन बनाए। राठौड़ नाबाद रहे। अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए। भारत की तरफ से 6 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। अगर पड्डिकल और राठौड़ की पारी नहीं आई होती, तो भारतीय टीम शायद ही 60 या 70 रन से ऊपर जा पाती।

न्यूजीलैंड की तरफ से साइमन कीन ने 5, जैक गिब्सन ने 3, जबकि फ्रेजर शेट और क्रिस्टियन क्लार्क ने 1-1 विकेट लिए।

रिपोर्ट लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 14.1 ओवर में 47 रन बना लिए थे।

 

Have something to say? Post your comment
'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

: 'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

: हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

: जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

: मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर

श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

: श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

: सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

: एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

X