Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू • पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की • भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर • शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

हरियाणा

हरियाणा में गर्मी के कड़े तेवर : रोहतक-नारनौल 41.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म, ओलावृष्टि के बाद भी तपिश बरकरार

Updated on Saturday, April 18, 2026 19:52 PM IST

हिसार। हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार सुबह से ही अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते में पारा 2 से 3 डिग्री तक और चढ़ सकता है, जिससे लू (Heatwave) के हालात बन सकते हैं। बीते शुक्रवार की शाम को हिसार और हांसी सहित कई जिलों में मौसम ने करवट ली थी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह राहत बेहद अस्थायी साबित हुई और उमस के साथ गर्मी का असर फिर से बढ़ गया। गर्मी के मामले में रोहतक और नारनौल प्रदेश में सबसे आगे रहे, जहाँ अधिकतम तापमान 41.7°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। न केवल दिन, बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर पहुँच कर 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जिससे रात के समय भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है।


मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए कृषि मौसम विभाग ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है: फसल प्रबंधन : सरसों की कटाई और मढ़ाई के काम को फिलहाल 3-4 दिनों के लिए टालने की सलाह दी गई है। बुवाई पर रोक : कपास, मूंग, उड़द और सब्जियों की बुवाई फिलहाल न करने को कहा गया है। दवा छिड़काव : बदलते मौसम में किसी भी प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव न करें।
पशुओं की देखभाल : पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को छायादार स्थानों पर रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही तापमान में तेजी से उछाल आएगा। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण हीट स्ट्रेस का खतरा भी बढ़ रहा है, इसलिए आमजन को दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की हिदायत दी गई है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X