चंडीगढ़ : खेती किसानी के इतिहास में पहली बार ग्रामीण आँचल में कृषक उद्यमशीलता विषय पर देश भर के प्रख्यात कृषि विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान एम आर स्कूल हसनपुर में 23 अक्टूबर को आयोजित कृषि मेले में एक मंच पर अपने विचार साझा करेंगे। क्षेत्र से हजारों की संख्या किसान, पशु पालक मछली पालक, कृषि उद्यमी मेले में पहुंचेंगे। पूर्व कृषि मंत्री एव कृषि मेले के संयोजक औम प्रकाश धनखड़ ने हसनपुर में मेला साइट का जायजा लेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारियां जोरो से चल रही है। मेले की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता, किसान संगठन, खाप प्रतिनिधि सब टीम भावना से जुड़े हुए है। यह कृषि मेला अपने आप में किसानों की भलाई की सोच को आगे बढ़ाने और हाजिरी के हिसाब नया इतिहास रचेगा।
उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक बख्शीराम यादव, पाशा पटेल ,सुगनकर राव, रामावतार लाम्बा, पदम श्री सुल्तान सिंह, आईसीएआर से राजबीर बरार,गुरदयाल सिंह, एम जे खान सहित अन्य कई जाने माने नाम अपने विचार सेमिनार में रखेंगे। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ पैरी अर्बन एग्री, डायरेक्ट मार्केटिंग,मॉडर्न डेयरी, फिशरीज, बागवानी , फूल की खेती महिला कृषि में अग्रणी आदि विषयों पर मंथन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति में सम्मान किया जाएगा। खाप प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मेहमानों को कृषि मेले में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार मासूम शर्मा,पदम श्री महाबीर गुड्डू, जोगिंदर कुंडु, बिंदर दिनोदा, प्रदीप हुड्डा। सहित अन्य कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देगे।
इस अवसर पर धनखड़ परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना ,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, दिनेश कौशिक , नप चेयरमैन सरोज राठी सहित काफी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।