Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

Updated on Tuesday, October 20, 2026 19:31 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने अमित शाह को घटिया राजनीति न करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पिछले दिनों में पंजाब में जो घटनाएं हुई हैं, उसे लेकर मैं आज आप सबसे बात कर रहा हूं। गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब आए हुए हैं और वो कभी भी पंजाब आ सकते हैं। भाजपा जो ये प्रचार कर रही है कि वो पंजाब बचाने आए हुए हैं, पंजाब को नशामुक्त करने आ रहे हैं तो ऐसे में मेरे एक-दो सवाल गृह मंत्री से हैं।" सीएम मान ने सवाल उठाते हुए कहा, "गृह मंत्री साहब, 2007 से 2017 तक जब आपकी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में सरकार थी तब नशे का ये पेड़ पंजाब में फला-फूला और क्विटलों में नशे की खेप पंजाब में आई। तब आपने कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की। तब भी पंजाब में मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग उठती रही लेकिन आपने कोई जांच नहीं की। 2014 में केंद्र में आपकी सरकार आ गई उसके बाद भी पंजाब में नशा इस तरह से चला, बड़े-बड़े नशा तस्कर पंजाब के मंत्रियों के नाम लेते थे, अफसरों के नाम लेते थे, तब आपने पंजाब को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?"


उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, "पंजाब में डेढ़ साल दिल्ली के बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का धरना चला, तीन काले कानून के खिलाफ पंजाब के 700 से अधिक किसानों की मौत हुई। आप उनके परिवारों से मिलने के लिए क्यों नहीं गए? उन सभी परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी की सहायता हमारी सरकार ने दी।"
सीएम भगवंत मान ने कहा, "मैंने पहले भी केंद्र सरकार से कहा था कि पाकिस्तान का जो 500 किलोमीटर से ज्यादा का बॉर्डर पंजाब से सटा है, वहां पर आप एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात कर दें लेकिन आपने तैनात नहीं किया। पंजाब सरकार ने वहां अपना एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया है।"


उन्होंने कहा, "हमने तो परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। हालांकि आप यहां आकर लोगों को भड़काने और इमोशनली ब्लैकमेल करने की कोशिश न करें। जब चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की बात होती है तब क्यों नहीं आप पंजाब को बचाने की बात करते हैं?" मान ने कहा कि पंजाब में सरकार ने नशे के खिलाफ 'युद्ध नशेया विरोध' मुहिम चला रखी है और एनडीपीएस एक्ट को और सख्त करने की जरूरत है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

: पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

: मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

: अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

: 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

: पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

: पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र  लिखे, लेकिन भाजपा  की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता  नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

: पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

X