Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू • पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की • भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर • शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

हरियाणा

पानीपत : साजिश के तहत टैंकर पलटाकर 11 लाख का तेल चोरी, ड्राइवर और कंडक्टर पर FIR

Updated on Saturday, April 18, 2026 19:53 PM IST

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में तेल चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पानीपत रिफाइनरी से तेल लेकर हिमाचल जा रहे एक टैंकर को जानबूझकर पलटाने और उसमें से करीब 11 लाख रुपए का तेल चोरी करने के आरोप में ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर का दावा है कि एडवांस पेमेंट न मिलने से नाराज ड्राइवर ने सबक सिखाने की धमकी दी थी और उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। राजेश कुमार ट्रांसपोर्ट रिफाइनरी पानीपत के मैनेजर संदीप ने पुलिस अधीक्षक (SP) को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का रिफाइनरी के भीतर ट्रांसपोर्ट का टेंडर है। 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:28 बजे एक तेल टैंकर हिमाचल के पोंटा साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस टैंकर पर करनाल निवासी पंकज राणा (ड्राइवर) और अरुण (कंडक्टर) तैनात थे। शिकायत के अनुसार, टैंकर उसी रात करीब 8 बजे पोंटा साहिब के पास नैना टीकर पहुँचा। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में टैंकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद जब जांच की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:


ढांचा सुरक्षित, तेल गायब: टैंकर का ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया, जिससे यह आशंका प्रबल हो गई कि गाड़ी को जानबूझकर पलटाया गया था। लाखों का नुकसान: जांच में टैंकर के अंदर से करीब 11,02,584 रुपए का तेल गायब मिला। चोरी छुपाने का खेल : आरोप है कि आरोपियों ने पहले तेल किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया और फिर मामले को हादसे का रूप देने के लिए टैंकर को पलट दिया।
धमकी और रंजिश का एंगल


मैनेजर संदीप ने आरोप लगाया कि ड्राइवर पंकज राणा पिछले कुछ दिनों से एडवांस पेमेंट की मांग को लेकर दबाव बना रहा था। पेमेंट नहीं मिलने पर उसने कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुँचाने और मैनेजर को 'सबक सिखाने' की धमकी भी दी थी। मैनेजर का मानना है कि इसी धमकी को हकीकत में बदलने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तेल चोरी की गई।


पुलिस कार्रवाई
पानीपत पुलिस ने शिकायत के आधार पर ड्राइवर पंकज राणा और कंडक्टर अरुण के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी किया गया तेल किसे बेचा गया और इस साजिश में क्या कुछ और लोग भी शामिल हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X