Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

हम महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करेंगे, कोई भी शक्ति हमें रोक नहीं सकती : राजनाथ

Updated on Sunday, April 19, 2026 21:47 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने को लेकर कांग्रेस और द्रमुक की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि सरकार इसे लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और ''दुनिया की कोई भी शक्ति हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती।'' तेनकासी जिले में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वासुदेवनल्लूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक पर जमकर हमला बोला और लोगों से चुनाव में उसे ''अलविदा'' कहने का आग्रह किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा ''संसद, विधानसभाओं और विधान परिषदों में हमारी माताओं और बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के संबंध में संसद में एक विधेयक लाया गया। द्रमुक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। फिर भी, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के आधार पर आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम निश्चित रूप से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे और दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती।''

भाजपा नीत केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा, क्योंकि संसद-विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 2029 से 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने के उद्देश्य से लाया गया संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को खारिज हो गया। भ्रष्टाचार को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रुमक) पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि तमिलनाडु के कुछ मंत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर में हैं और "टीएएसएमएसी (तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) घोटाला" इस बात का उदाहरण है कि राज्य में भ्रष्टाचार कितना ''गहराई से फैला हुआ'' है।

उन्होंने राज्य में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करते हुए कहा, ''द्रमुक सरकार गरीबों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। द्रमुक सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप आम बात हो गए हैं। अब समय आ गया है कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाए और सत्ताधारी दल को विदाई दी जाए।''

तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था के लिए जाने जाते हैं और जो कोई भी सनातन धर्म का मज़ाक उड़ाने की कोशिश करेगा, वह ''जनता की नजरों में गिर जाएगा।'' तिरुप्परनकुंदरम में दीप जलाने संबंधी विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद, द्रमुक सरकार ने श्रद्धालुओं को वहां के स्तंभ (दीपाथून) पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अनुमति नहीं दी। सिंह ने कहा कि यदि राजग सत्ता में आता है, तो दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा को जारी रखने की अनुमति दी जाएगी और यह राजग की गारंटी है।

 
Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X