Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

उप राष्ट्रपति का ऐतिहासिक श्रीलंका दौरा: ओसीआई से लेकर छात्रवृत्ति तक, जानें किन अहम मुद्दों पर हुआ समझौता

Updated on Monday, April 20, 2026 20:43 PM IST

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न कर सोमवार को स्वदेश रवाना हुए। उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी।

इसमें सबसे अहम इंडियन ओरिजिन तमिलों (आईओटी) के लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाने पर सहमति बनी, ताकि वे भारत आसानी से आ-जा सकें। इसके तहत अब श्रीलंका में ओसीआई कार्ड प्राप्त करने के लिए स्थानीय सरकार की ओर से जारी दस्तावेजों को भी मान्यता दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया आसान होगी।

राधाकृष्णन ने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट फेज III के तहत बागान श्रमिकों को घर सौंपे (वर्चुअल मोड में), नॉर्दर्न रेलवे लाइन को फिर से शुरू करने और साइक्लोन दितवाह के बाद तीन नए बेली ब्रिज बनाने में पूर्ण सहयोग की भी घोषणा की।

एक समझौता छात्रवृत्ति को लेकर भी हुआ। जिसमें ‘एस्टेट वर्कर स्कॉलरशिप’ पर सहमति प्रमुख थी। मुल्लैतिवु और पूर्वी प्रांत में स्वास्थ्य केंद्र, किसान क्लस्टर, आयुर्वेद प्रोजेक्ट और श्रीलंका का इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भी इसका हिस्सा रहा।

दिल्ली रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर में प्रार्थना की और कहा कि धार्मिक जगह के पुनर्निर्माण में भारत सरकार की पहल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी। उप राष्ट्रपति हनुमान कोविल भी पहुंचे। यहां रामभक्त हनुमान के पद्चिन्ह हैं, जो तब बने थे जब वो सीता मईया से मिलने अशोक वाटिका गए थे।

इस धार्मिक दौरे को लेकर उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने लिखा, “उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर का दौरा किया। पवित्र रामायण से जुड़ा यह पवित्र मंदिर भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की याद दिलाता है। उपराष्ट्रपति हनुमान कोविल भी पहुंचे, और अशोक वाटिका में हनुमान जी के पवित्र कदमों की पूजा भी की।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल श्रीलंका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा को याद करते हुए कि सीता अम्मन मंदिर को भारत सरकार की मदद से रेनोवेट किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ते और मजबूत होंगे।” राधाकृष्णन ने श्रीलंका के नुवारा एलिया के रागाला में लिडल्सडेल एस्टेट में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट (फेज III) के तहत भारत सरकार की मदद से बने घरों का भी दौरा किया और इसके लाभार्थियों से भी बातचीत की।

इसमें आगे लिखा, “उपराष्ट्रपति ने भारतीय मूल के तमिल समुदाय से मिलकर खुशी जताई और कहा कि भारत सरकार और देश की जनता श्रीलंका में तमिल समुदाय की हरसंभव मदद को तत्पर है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने अब तक श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में रहने वाले तमिल परिवारों और बागानों में काम करने वाले परिवारों (भारतीय मूल के तमिल ) को 50,000 घर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के चौथे फेज के तहत 10,000 और घर दिए जाएंगे।”

पोस्ट में आगे बताया गया है कि नुवारा एलिया में भारतीय मूल के तमिलों से बातचीत करते हुए, उपराष्ट्रपति ने साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के जवाब में ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत शुरू किए गए भारत के राहत और बचाव ऑपरेशन पर भी चर्चा की।

इससे पहले रविवार को, राधाकृष्णन ने कोलंबो में प्रेसिडेंशियल सेक्रेटेरिएट में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की, जहां दोनों ने द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर गंभीर मंत्रणा की। उपराष्ट्रपति ने रविवार को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात कर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने राजधानी कोलंबो में नेता प्रतिपक्ष सजित प्रेमदासा से भी मुलाकात की। यहां भी द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रेमदासा ने कहा कि चर्चा ट्रेड संबंधों को बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रैक्टिकल मौके तलाशने पर फोकस रही।

मुलाकात और साइट विजिट की यह श्रृंखला भारत की श्रीलंका के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों की मुनादी करती है जिसमें घर दिलाने से लेकर लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक रिश्तों को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता शामिल है।

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X