Friday, 23 October 2026
BREAKING
• रसिका दुग्गल ने की बच्चों के लिए फिल्में बनाने की अपील, कहा- उनकी जिज्ञासा को अपनाना जरूरी • स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी • पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला” • अयोध्या: 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीप • भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी • हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों के मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तक पहुँच करने के निर्देश

Updated on Thursday, April 23, 2026 17:42 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब में जमीनी स्तर पर काम कर रहे जरूरी स्वास्थ्य कर्मियों की भलाई के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि वह आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों को दिए जाने वाले मानदेय (इंसेंटिव) में जरूरी बढ़ोतरी की वकालत करते हुए केंद्र सरकार को आधिकारिक तौर पर पत्र लिखे।

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार से मौजूदा योजना के तहत इन भुगतानों को बढ़ाने की अपील की जानी चाहिए, जो केंद्र और राज्य के बीच 60:40 के वित्तीय अनुपात पर काम करती है।

आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स सांझा मोर्चा, पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन और पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठकों की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) को भी निर्देश दिए कि पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन की मांगों के समाधान के लिए एक ठोस नीति बनाई जाए।

आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स सांझा मोर्चा की मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इन वर्करों की तत्काल सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा, “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को हिदायत दी गई है कि वह सभी आशा वर्करों और फैसिलिटेटरों के लिए जीवन बीमा कवरेज सुनिश्चित करने हेतु किसी बैंकिंग संस्था के साथ समझौता करे।”

उन्होंने आगे कहा, “यूनियन द्वारा उठाई गई जायज मांगें, जिन्हें सीधे विभागीय स्तर पर हल किया जा सकता है, उन्हें प्रशासनिक बैठकों और निर्णायक कार्रवाई के जरिए बिना किसी देरी के तुरंत हल किया जाना चाहिए।”

राज्य के बिजली क्षेत्र के कर्मियों की चिंताओं को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन के साथ विस्तृत बैठक की। उन्होंने उन्हें पेश आ रही कार्य संबंधी मुश्किलों और आउटसोर्सड रोजगार से सेवाएँ कांट्रैक्ट में बदलाव की उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।

मांगों के संरचनात्मक समाधान पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को सीधे निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इन आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कॉरपोरेशन स्तर पर तुरंत ठोस नीति तैयार करें।”

कर्मचारियों के साथ बैठकों की इस श्रृंखला के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें उनके मुद्दों पर भरोसा दिलाया। उन्होंने यूनियन को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

सरकार के रुख को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समर्पित नेतृत्व में आपकी मांगों पर पूरी गंभीरता से विचार किया जा रहा है और निष्पक्ष समाधान के लिए सक्रिय समीक्षा की जा रही है।”

इन बैठकों के दौरान आशा वर्कर्स एंड फैसिलिटेटर्स सांझा मोर्चा की ओर से अमरजीत कौर, राणो, हरिंदर कौर शतराना और संतोष कुमार, पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन की ओर से बलिहार सिंह, टेक चंद और शेर सिंह तथा पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स की ओर से गुरबाज सिंह, पवनबीर सिंह और गुरविंदर सिंह ने अपने मुद्दे और मांगें पेश कीं।

Have something to say? Post your comment
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

X