Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

अब भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में ही लौटूंगा बंगाल, बैरकपुर में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, जीत का दावा

Updated on Tuesday, April 28, 2026 11:41 AM IST

कोलकाता : पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अब मैं बंगाल चार मई के बाद ही लौटूंगा, जब भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यही नहीं उनका कहना था कि मेरे लिए देश की जनता ही परिवार है और अपना घर छोडऩे के बाद से अब तक मैं आपके साथ ही रहा हूं। उन्होंने बंगाल के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी इस दौरान जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का अहम योगदान रहा है। शक्ति के प्रति मेरी आस्था भी बंगाल से जुड़ा का एक बड़ा कारण रही है। मेरी निजी आध्यात्मिक यात्रा में यह मेरे लिए शक्ति का बड़ा केंद्र रहा है। मैंने बंगाल की कई महान हस्तियों से बहुत प्रेरणा ली है।


यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है। बंगाल की धरती से मिले अनुभव मेरी जिंदगी में बहुत महत्त्वपूर्ण रहे हैं। बैरकपुर की अपनी रैली को आखिरी जनसभा में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब तो मैं शपथ समारोह में ही आऊंगा। इस तरह उन्होंने बंगाल में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली है। मैं बंगाल में जहां भी और जब भी गया हूं तो लोगों का मूड देखा है। मैं इस भरोसे के साथ लौट रहा हूं कि अब 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ही बंगाल लौटूंगा।


रात को बैठकर पढ़ता हूं आप सभी के संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में रैलियों और रोड शो के दौरान मैंने देखा कि लोगों के बेहद भावुक संदेश थे। इन संदेशों को मैं कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मैंने रात के समय फुर्सत में बैठकर सभी लोगों के संदेश देखे। आपके मैसेज और लेटर भी पढ़े। मैंने कई संदेशों में लोगों का दर्द समझा। मैं आपके आशीर्वाद को समझता हूं। मैं जानता हूं कि आपने मेरे ऊपर कितनी जिम्मेदारी दी है।

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X