Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Updated on Friday, May 01, 2026 13:04 PM IST

नई दिल्ली : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई प्रमुख नेताओं ने भगवान बुद्ध को याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनका कहना है कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों साल पहले थे।

राष्ट्रपति भवन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किए गए पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, "बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं करुणा, अहिंसा और ज्ञान के मार्ग को निरंतर आलोकित करती हैं। शांति, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का उनका शाश्वत संदेश आज के विश्व में भी अत्यंत प्रासंगिक है। कामना है कि यह पवित्र दिवस हमें दयालुता अपनाने, सद्भाव बढ़ाने और सभी के कल्याण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करे।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर एक्स पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा, "वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, जागरूकता और अध्यात्म व मानवता के मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्प है। भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान और करुणा की अद्वितीय यात्रा था। एक ऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। राजसी वैभव को त्यागकर सत्य की खोज में निकले सिद्धार्थ ने यह सिद्ध किया कि वास्तविक सुख बाहरी साधनों में न होकर अंतर्मन की शांति और संतुलन में निहित है। उनके उपदेश, मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पूर्व थे।"

उन्होंने आगे कहा, "भगवान बुद्ध ने अहिंसा, सहिष्णुता और समभाव को जीवन का आधार बताया। उनका दर्शन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और अहंकार को त्यागकर सत्य, मैत्री और करुणा के पथ पर चलें। भगवान बुद्ध का संदेश 'अप्प दीपो भव', यानी स्वयं अपना प्रकाश बनो, हमें सिखाता है कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। महात्मा बुद्ध का जीवन एवं उनके विचार पूरी मानवता को शांति, करुणा और आत्मबोध की प्रेरणा देते हैं। उनका संदेश आज ढाई हजार साल बाद भी अत्यंत प्रासंगिक हैं और भावी पीढ़ियों को भी उनके विचार सदैव प्रेरित करते रहेंगे।"

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अहिंसा व करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को शांति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सम्पूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की शिक्षाएं एवं पुण्य विचार सर्वदा हमें मानवता की सेवा व कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आइए, हम सभी उनके अमूल्य उपदेशों को आत्मसात कर श्रेष्ठतम समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।"

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, "पावन बुद्ध पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की दिव्य धरा से ही भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को सत्य, शांति और मानवता के कल्याण का संदेश दिया था। आइए, उनके द्वारा दिखाए गए विश्व-बंधुत्व और सह-अस्तित्व के पथ का अनुगमन करते हुए उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करें।"

 

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X