Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

मजदूर दिवस पर धीरपुर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, निर्माण श्रमिकों से की मुलाकात

Updated on Friday, May 01, 2026 13:22 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को धीरपुर स्थित संत निरंकारी अस्पताल के निर्माण स्थल पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से सीधे बातचीत की और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।


सीएम ने दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा "श्रम ही विजय है! अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र के पुनर्निर्माण और प्रगति में हमारे समर्पित श्रमिकों का योगदान सर्वोपरि है।"


श्रमिकों के प्रति आभार किया व्यक्त
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों की "निस्वार्थ सेवा और कड़ी मेहनत" के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सर्वांगीण कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, "मैं आप सभी की निस्वार्थ सेवा और अटूट परिश्रम को सम्मानपूर्वक नमन करती हूँ। दिल्ली सरकार श्रमिकों को सम्मानित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।"


मजदूर दिवस का महत्व
हर साल 1 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का प्रतीक है। धीरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रम आंदोलन के संघर्षों की याद दिलाई और इस बात पर जोर दिया कि बदलते समय की चुनौतियों के बीच सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य स्थिति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

 

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X