Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन • हरियाणा के भूजल उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन और माफ की लेट फीस... आसानी से जमा करें चार्ज

राष्ट्रीय

विश्वजीत सहाय बने रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव

Updated on Friday, May 01, 2026 20:20 PM IST

नई दिल्ली : विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव बने हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। विश्वजीत सहाय वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। वह रक्षा क्षेत्र की वित्तीय व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा चुके हैं।

विश्वजीत सहाय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा वह लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय ने अपने लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

विश्वजीत सहाय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार रह चुके हैं। वह भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव व रक्षा मंत्रालय में अधिग्रहण शाखा में वित्त प्रबंधक का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा विश्वजीत सहाय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विश्वजीत सहाय ने रक्षा लेखा विभाग में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं हैं। इनमें प्रयागराज में पेंशन से जुड़े मुख्य नियंत्रक और संयुक्त नियंत्रक जैसे पद शामिल हैं।यही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका अनुभव उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने ब्रिटेन और जर्मनी के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

अब उनकी यह नई नियुक्ति रक्षा मंत्रालय के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके अनुभव से मंत्रालय में वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। रक्षा लेखा विभाग के भीतर भी उनका अनुभव बेहद व्यापक रहा है। साथ ही संयुक्त नियंत्रक और विशेष नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएँ दीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और जर्मनी के एक प्रमुख सुरक्षा अध्ययन संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया, जिससे उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण और अनुभव प्राप्त हुआ। उनकी नियुक्ति को रक्षा मंत्रालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से मंत्रालय में वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। वहीं रणनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया भी और बेहतर की जा सकेगी।

वहीं, एक अन्य नियुक्ति के तहत भारत खेड़ा को लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

: प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

: आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

: वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

: गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

: आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी

भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

: भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव

दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

: दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

X