Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

व्यापार

इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव से निवेशकों में चिंता

Updated on Saturday, May 16, 2026 19:48 PM IST

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में एक और सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

इस सप्ताह एनएसई निफ्टी 50 2.2 प्रतिशत यानी 532 अंक गिरकर पिछले शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 23,643.5 पर बंद हुआ, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 2.7 प्रतिशत यानी 2,000 अंकों से ज्यादा टूटकर 75,238 पर बंद हुआ।

इस बीच, व्यापक बाजार पर और ज्यादा दबाव देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत टूट गया।

सेक्टोरल आधार पर रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। बीएसई रियल्टी के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

इसके अलावा, आईटी शेयरों पर भी दबाव बना रहा, बीएसई आईटी इंडेक्स में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद ऑटो, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में भी कमजोरी देखी गई।

बैंकिंग और पीएसयू शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई बैंकेक्स और बीएसई पीएसयू, दोनों में करीब 3-3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, कुछ डिफेंसिव सेक्टर बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे, जिसमें बीएसई मेटल में 1.5 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि हेल्थकेयर शेयरों में 1.4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक में टाइटन कंपनी सबसे बड़ा नुकसान झेलने वाला शेयर रहा, जिसमें 7.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी कमजोरी रही।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया तनाव में कोई ठोस कमी नहीं आने और उसके कच्चे तेल की कीमतों, महंगाई और रुपए पर असर को लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि ऊंचे कच्चे तेल के दाम, वैश्विक बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर उभरते बाजारों पर पड़ रहा है, जिसके चलते विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मुद्रा पर दबाव देखने को मिल रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि थोक महंगाई में बढ़ोतरी, ईंधन कीमतों का असर और ऊंची बॉन्ड यील्ड ने भविष्य की मौद्रिक नीति और आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

वैश्विक संकेत भी कमजोर बने रहे क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिले।

इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने की आशंका के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच बनी रहीं।

हालांकि बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। मजबूत रिटेल निवेश और व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिए लगातार निवेश बाजार के लिए समर्थन बना रहा।

इसके अतिरिक्त, अप्रैल में एसआईपी निवेश 31,115 करोड़ रुपए रहा, जिसने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफएफआई) की लगातार बिकवाली के असर को काफी हद तक संभालने में मदद की।

 

Have something to say? Post your comment
नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

: कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

X