Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

हरियाणा

पंचकूला में नाबार्ड की टापरियां वाटरशेड परियोजना के FIP और CPI चरण का औपचारिक शुभारंभ

Updated on Friday, May 22, 2026 20:07 PM IST

पंचकूला : नाबार्ड द्वारा वाटरशेड विकास योजना के अंतर्गत वित्त पोषित टापरियI वाटरशेड विकास परियोजना के फुल इम्प्लीमेंटेशन फेज (FIP) एवं क्लाइमेट प्रूफिंग इंटरवेंशन्स (CPI) चरण का औपचारिक शुभारंभ आज इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल प्लानिंग एंड एनवायरनमेंट रिसर्च (ISPER), अमरावती एन्क्लेव, पंचकूला में किया गया।

टापरियन वाटरशेड लगभग 1,349 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें अमराला, टापरियां, तरलोकपुर, भूड़, भोज पोंटा, काज़मपुर, कैमवाला, मानक टबरा तथा खैरवाली परवाला सहित कुल नौ गांव शामिल हैं, जो पंचकूला जिले के बरवाला एवं मोरनी ब्लॉकों में स्थित हैं।

इस अवसर पर नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा, चंडीगढ़ की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निवेदिता तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने परियोजना के फुल इम्प्लीमेंटेशन फेज एवं क्लाइमेट प्रूफिंग इंटरवेंशन्स चरणों का विधिवत शुभारंभ किया तथा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने, जलवायु अनुकूलन क्षमता बढ़ाने एवं सतत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को प्रोत्साहित करने में वाटरशेड आधारित हस्तक्षेपों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नाबार्ड कृषि, वाटरशेड विकास तथा जलवायु-संवेदनशील अवसंरचना में लक्षित निवेशों के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नाबार्ड निरंतर ऐसे नवाचारी परियोजनाओं को समर्थन प्रदान करता रहा है, जो जल सुरक्षा को बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने तथा सतत आजीविका हस्तक्षेपों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक हैं।

कार्यक्रम का आयोजन ISPER में किया गया, जिसमें परियोजना से जुड़े हितधारकों, वाटरशेड समिति सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वाटरशेड गतिविधियों के अभिसरण, सामुदायिक सहभागिता तथा FIP एवं CPI चरणों के अंतर्गत हस्तक्षेपों की दीर्घकालिक स्थिरता पर चर्चा की गई।

यह शुभारंभ क्षेत्र में एकीकृत वाटरशेड विकास प्रयासों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा जलवायु-लचीले ग्रामीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

परियोजना समन्वयक श्री जे.पी. सिंह ने जानकारी दी कि मल्लाह वाटरशेड एवं शिवालिक वाटरशेड परियोजनाओं के क्लाइमेट प्रूफिंग इंटरवेंशन (CPI) चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए गए हैं। मल्लाह वाटरशेड परियोजना 1,432 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें मल्लाह, तिब्बी, बेरघाटी, धामसू, गवाही, नंदपुर, केदारपुर, जबरोट, फतेहपुर दीवानवाला एवं हरिपुर हरिसिंह गांव शामिल हैं। वहीं शिवालिक वाटरशेड परियोजना 1,480 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें रायपुर रानी ब्लॉक, पंचकूला जिले के भरोली, काज़ीमपुर, शाहपुर, रामपुर, थडों, मसूमपुर (आंशिक), भादौर, भोज राजपुरा (आंशिक), भोज पोंटा (आंशिक), रत्ता तिब्बी, नारायणपुर, गोविंदपुर एवं कैमवाला गांव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं संरचनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने दोनों परियोजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों को संबंधित ग्राम वाटरशेड समितियों को भविष्य में रखरखाव एवं सतत उपयोग हेतु औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया। यह हस्तांतरण सामुदायिक स्वामित्व एवं दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

फतेहपुर दीवानवाला में निर्मित सब-सर्फेस डैम से परियोजना क्षेत्र में जल विज्ञान, कृषि, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, पर्यावरण एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं। जल विज्ञान के दृष्टिकोण से सिंचाई एवं पशुओं के लिए वर्षभर जल उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, साथ ही (आरसीसी) पाइपलाइन नेटवर्क के कारण जलधारा एवं जल परिवहन प्रणाली में होने वाले जल नुकसान में कमी आई है।

गैर-वाटरशेड दृष्टिकोण के अंतर्गत नारायणवाला गांव में भूजल पुनर्भरण तालाब परियोजना भी पूर्ण की गई है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 296 परिवारों तथा 1,737 ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे समुदाय में जल सुरक्षा, पशुधन सहयोग, कृषि स्थिरता एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता को मजबूती मिली है।

श्रीमती तिवारी ने गैर-वाटरशेड दृष्टिकोण के अंतर्गत विकसित फतेहपुर दीवानवाला स्थित सब-सर्फेस डैम का उद्घाटन भी किया। यह संरचना भूजल पुनर्भरण में वृद्धि, जल उपलब्धता सुधारने तथा क्षेत्र में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के डीजीएम् (एफएसडीडी) श्री विवेक रघुवंशी तथा डीडीएम अम्बाला एवं पंचकूला श्री पुष्पेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

ISPER की ओर से श्री एम.एस. औजला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री जसवंत सिंह, महासचिव, श्री जे.पी. सिंह, परियोजना समन्वयक, श्रीमती हरप्रीत कौर हजारा, समाजशास्त्री तथा अन्य टीम सदस्यों एवं विशेषज्ञों ने कृषक समुदाय विकास गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X