Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी • भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री • ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व • कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में • दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम

व्यापार

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती से केंद्र पर 30,000 करोड़ रुपए का बोझ, उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा असर

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:16 PM IST

नई दिल्ली;  27 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) में की गई कटौती से चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 30,000 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का असर उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया और यह बोझ सरकार ने खुद उठाया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बीच एसएईडी में कटौती के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी शून्य कर दी गई।

कांग्रेस का तर्क है कि मई 2014 में पेट्रोल की कीमत लगभग 71 रुपए प्रति लीटर थी, जबकि आज यह करीब 98 रुपए प्रति लीटर है। पार्टी इस अंतर को ज्यादा टैक्स वसूली का प्रमाण बता रही है।

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह तर्क इस बात पर निर्भर करता है कि मई 2014 की कीमत को किस नजरिए से देखा जाए। वह कीमत पेट्रोल की वास्तविक आपूर्ति लागत नहीं थी। वह कीमत उस समय बनी थी जब यूपीए सरकार ने 2005 से 2010 के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को मूल्य अंतर की भरपाई के बदले करीब 1.34 लाख करोड़ रुपए के ऑयल बॉन्ड जारी किए थे।

2014 की कीमत दरअसल अगली पीढ़ी के उपभोक्ताओं पर डाला गया स्थगित टैक्स बोझ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार इन बॉन्ड्स का भुगतान कर रही है। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में करीब 10,000 करोड़ रुपए, 2023-24 में 31,150 करोड़ रुपए, 2024-25 में 52,860 करोड़ रुपए और 2025-26 में 36,913 करोड़ रुपए चुकाए हैं। इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए का ब्याज भी दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जिस कीमत का कांग्रेस आज उदाहरण दे रही है, उसका भुगतान मौजूदा सरकार पिछले कई वर्षों से पिछली सरकार की ओर से कर रही थी।

मौजूदा सरकार ने कीमतों के झटके को संभालने के लिए अलग तरीका अपनाया।

जब 2022 और फिर 2026 में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी।

यह कटौती सीधे तौर पर, पारदर्शी तरीके से और बजट के भीतर की गई, जिसका असर एक दिन के अंदर पेट्रोल पंपों पर दिखाई दिया। सरकार ने राजस्व में कमी को खुद स्वीकार किया। सूत्रों के अनुसार, कोई नया बॉन्ड जारी नहीं किया गया और न ही भविष्य के करदाताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ डाला गया।

Have something to say? Post your comment
नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

: कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

X