Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

हरियाणा

पंचकूला में व्यापक विशेष स्वच्छता अभियान, सेक्टर-20 से कुंडी तक सफाई

Updated on Saturday, May 23, 2026 19:30 PM IST

पंचकूला : शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा-मुक्त बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती देते हुए नगर निगम पंचकूला द्वारा आज एक व्यापक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सेक्टर-20 स्थित शमशान घाट से आरंभ होकर गांव कुंडी तक संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य लंबे समय से प्रभावित इस पूरे क्षेत्र को कचरा, मलबे एवं अवैध डंपिंग से मुक्त कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना था।

अभियान की गंभीरता एवं महत्व को देखते हुए नगर निगम पंचकूला के आयुक्त श्री विनय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संयुक्त आयुक्त श्री गौरव चौहान एवं श्रीमती सिमरनजीत कौर, पार्षद प्रियंका सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर सफाई कार्यों की सतत निगरानी की, संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभियान में सहयोग कर रही सामाजिक संस्थाओं एवं सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

नगर निगम पंचकूला द्वारा पिछले कुछ समय से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु निरंतर अभियानात्मक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। निगम के अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था, कचरा उठान, सड़क सफाई, नालों की सफाई एवं अवैध डंपिंग की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद नागरिक सहभागिता अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। इसी दिशा में आयुक्त श्री विनय कुमार द्वारा सामाजिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर जनसहभागिता को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आयुक्त श्री विनय कुमार ने बताया कि सेक्टर-20 शमशान घाट के आसपास अवैध रूप से कचरा फेंके जाने की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। यह क्षेत्र अंतरराज्यीय सीमा के निकट होने के कारण पंजाब क्षेत्र से भी अवैध डंपिंग की शिकायतों से प्रभावित रहा है। साथ ही इस क्षेत्र में नगर निगम, एचएसवीपी एवं अन्य विभागों की सहभागिता होने के कारण समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब नगर निगम द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस विशेष अभियान में नगर निगम के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। जन शिक्षण संस्थान के अतिरिक्त आशमान फाउंडेशन, निपुण फाउंडेशन एवं मेहशान फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहयोग किया तथा स्वच्छता के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

भीषण गर्मी के बीच जन शिक्षण संस्थान द्वारा सफाई कर्मचारियों एवं निगम कर्मचारियों के लिए ठंडे पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था कर एक सराहनीय एवं मानवीय पहल प्रस्तुत की गई। संस्था के इस सेवा भाव की अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष सराहना की गई।

नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर पंचकूला का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की अवैध डंपिंग अथवा कचरा फेंकने की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत नगर निगम को सूचित करें तथा ऐसे प्रयासों को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

: सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज

महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

: महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

: हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ

राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

X