Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से किया सम्मानित

Updated on Sunday, May 24, 2026 20:45 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित उत्कृष्ट कृति वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक को ‘बेस्ट बुक ऑफ द ईयर-2024’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इसका लेखन हरियाणा सरकार में कार्यरत जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. कृष्ण के आर्य ने किया है। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट लेखन कार्य करने वाले साहित्यकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के नवनिर्माण और नवीनीकरण में साहित्य का अहम योगदान होता है। इस प्रकार के आयोजन साहित्यिक लेखकों को रचनात्मक और अनुसंधानात्मक लेखन के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. आर्य ने अपनी पुस्तक ‘कर्मयोगी कृष्ण’ के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके महान चरित्र की शुद्ध अभिव्यक्ति है। वर्तमान परिदृश्य में भगवान श्रीकृष्ण मानव मात्र के पुरोद्धा है। उनके जीवन की दिव्यता से आज का समाज रोशन हो रहा है। सृष्टि के अभी तक के काल में वही एक मात्र ऐसे चरित्र रहे हैं, जिनको अनेक ऋषियों ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया है। महर्षि दयानन्द सरस्वती ने तो यहां तक कहा है कि ‘भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से मृत्यु पर्यन्त कभी कोई अधर्म का कार्य नहीं किया। वह एक आप्त पुरुष थे’। परन्तु इसके इतर, कुछ लोग दुर्भावनाओं से ग्रसित होकर श्रीकृष्ण के चरित्र को गदला कर रहे हैं। उनके लिए चोर, लम्पट, रसिया जैसे अनैतिक और घटिया शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे न केवल हमारी सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के नायकों को बदनाम किया जा रहा है बल्कि विधर्मी लोगों में हम हंसी के पात्र बन रहे हैं।


डॉ. आर्य ने कहा कि इस कारण भगवान श्रीकृष्ण और हमारी सनातन संस्कृति के प्रति नकारात्मक तरंगे फैलने से पर्यावरण दूषित हो रहा है। फलतः मैंने ‘कर्मयोगी कृष्ण’ पुस्तक लेखन का कार्य आरम्भ किया, जिसमें लगभग 40 माह का समय लगा। इस पुस्तक में डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रन्थों के संदर्भों को सम्मिलित किया गया है। यह एक अनुसंधानात्मक पुस्तक है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन और वास्तविक घटनाक्रमों को दर्शाने का प्रयास किया है।


इस पुस्तक लेखन का मेरा उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की महानता के हो रहे लोप को कम करना रहा है। अतः श्रीकृष्ण के विषय में ब्रह्मांड़ में फैली नकारात्मक तरंगों को न्यून करने हेतु अधिक से अधिक लोगों द्वारा इस पुस्तक का पठन किया जाना वांच्छनीय है ताकि हमारे प्राचीन ज्ञान, विज्ञान और उत्कृष्ट चरित्र की धमक से विश्व परिचित हो सके ।

Have something to say? Post your comment
नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

: नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

: पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह

पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

: पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

: मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

: अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा

'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

: 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

: पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

X