Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

इंडिगो को चौथी तिमाही में 2,537 करोड़ रुपए का घाटा, पिछले साल हुआ था 3,067 करोड़ रुपए का मुनाफा

Updated on Friday, May 29, 2026 20:23 PM IST

मुंबई : इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) के लिए 2,537 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट लॉस (शुद्ध घाटा) दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,067.5 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

हालांकि, एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, तिमाही के दौरान एयरलाइन की ऑपरेशंस से होने वाली आय में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 22,438 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 22,152 करोड़ रुपए थी।

इंडिगो ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी की लाभप्रदता पर 250 करोड़ रुपए के वन-टाइम चार्ज का भी असर पड़ा।

एयरलाइन का ईबीआईटीडीए तिमाही के दौरान 6,396 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,953 करोड़ रुपए था।

हालांकि, ईबीआईटीडीए मार्जिन में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 3.6 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 27.5 प्रतिशत था। वहीं ईबीआईटीडीएआर मार्जिन बढ़कर 28.5 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26.9 प्रतिशत था।

ऑपरेशनल स्तर पर एयरलाइन ने बताया कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण आई बाधाओं के बावजूद उसकी क्षमता (कैपेसिटी) में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 43.6 बिलियन उपलब्ध सीट किलोमीटर (एएसके) तक पहुंच गई।

हालांकि, तिमाही के दौरान यात्री संख्या में सालाना आधार पर 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 31.6 मिलियन रही।

कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन के लिए वित्त वर्ष 2026 के दौरान बने बेहद चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल को जिम्मेदार ठहराया।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए इंटरग्लोब एविएशन के सीईओ राहुल भाटिया ने कहा कि यह साल गंभीर परिचालन चुनौतियों से भरा रहा, जिसका कंपनी की लाभप्रदता पर बड़ा असर पड़ा, हालांकि एयरलाइन का मुख्य कारोबार मजबूत बना रहा।

उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 2026 बेहद चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल वाला साल रहा, जिसका हमारी मुनाफाखोरी पर बड़ा असर पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "इन परिस्थितियों के बावजूद कंपनी के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन मजबूत रहा। साल के दौरान हमारी क्षमता में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और कुल आय में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।"

शुक्रवार को बीएसई पर इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 3.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,418.40 रुपए पर बंद हुए।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X