Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा

Updated on Sunday, May 31, 2026 14:04 PM IST

शुक्रवार को वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई एक अहम बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने समझौते के मौजूदा मसौदे में कई महत्वपूर्ण बदलावों की मांग की है, जिसके कारण मध्यस्थों को फिर से मशक्कत करनी पड़ रही है। शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने रविवार सुबह अपने हवाई क्षेत्र में घुसे एक अमेरिकी MQ-1 प्रेडेटर ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, इस अमेरिकी ड्रोन को ईरान के सर्विलांस और एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत ट्रेस कर लिया था, जिसके बाद उन्नत हवाई रक्षा मिसाइलों से इसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

ईरानी सेना ने इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रोन शत्रुतापूर्ण अभियानों को अंजाम देने के इरादे से ईरान की सीमा में दाखिल हुआ था। इस घटना के तुरंत बाद ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सहित अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र पर संप्रभुता का दावा दोहराया। ईरान ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सभी व्यापारिक और सैन्य जहाजों को तय नियमों और रूट का पालन करना होगा। क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को IRGC नेवी से अनुमति लेनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। क्षेत्र में तैनात अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक टीमें यदि जहाजों के आवागमन में बाधा डालती हैं तो ईरान त्वरित जवाबी कार्रवाई करेगा।

इस सैन्य तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू करने में पूरी तरह सक्षम है। वाइट हाउस ने साफ किया कि ट्रंप केवल उसी समझौते को मंजूरी देंगे जो अमेरिका के हितों में हो और उनकी शर्तों को पूरा करता हो। ट्रंप ने कहा, "हम एक बहुत अच्छे समझौते के करीब हैं, लेकिन हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। अगर जल्दीबाजी करेंगे तो अच्छा सौदा नहीं होगा। लेकिन अगर अमेरिका को वह नहीं मिला जो वह चाहता है, तो हम इस युद्ध को एक अलग तरीके से समाप्त करेंगे।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई एक अहम बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने समझौते के मौजूदा मसौदे में कई महत्वपूर्ण बदलावों की मांग की है, जिसके कारण मध्यस्थों को फिर से मशक्कत करनी पड़ रही है। वर्तमान मसौदे में ईरान के परमाणु हथियार न बनाने का संकल्प तो है, लेकिन कोई ठोस प्रतिबंध नहीं हैं। ट्रंप इस क्लॉज को बेहद मजबूत करना चाहते हैं। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मिलने वाले 60 दिनों के विंडो में सबसे पहले ईरान के संवर्धित यूरेनियम के भंडार को नष्ट करने या हटाने पर बात होनी है। ट्रंप इस हिस्से में तुरंत बदलाव चाहते हैं। ईरान ने फिलहाल किसी भी अंतिम शांति समझौते पर सहमति होने से इनकार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के कड़े रुख के बाद अब इस समझौते को अंतिम रूप लेने में कई दिनों का समय और लग सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X