Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

एआई ट्रेड कम होने के शुरुआती संकेत, भारत में विदेश निवेश प्रवाह में हो सकता है सुधार

Updated on Sunday, June 07, 2026 13:46 PM IST

अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक के एक सत्र में 5 प्रतिशत लुढ़के से एआई बबल के फूटने के शुरुआती संकेत मिले हैं, लेकिन इस बदलाव से भारतीय शेयर बाजार में विदेश निवेश प्रवाह में सुधार देखने को मिल सकता है। यह जानकारी रविवार को एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई थी।

एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, मई में एफआईआई ने 32,963 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। जून में भी बिकवाली को जारी रखा। इस महीने की शुरुआत से अब तक 42,926 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं, जिससे 2026 में अब तक बिकवाली का आंकड़ा 2,83,662 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

चालू खाता घाटे और भुगतान संतुलन अंतर को पूरा करने के लिए विदेशी निवेश (एफपीआई) के प्रवाह के महत्व को देखते हुए, केंद्रीय बैंक और सरकार ने एफपीआई को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “केंद्र द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई निवेश पर ब्याज और पूंजीगत लाभ को कर से छूट देने जैसे उपायों के साथ-साथ मौद्रिक नीति में आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जुटाए गए एफसीएनआर जमा पर हेजिंग लागत को वहन करने, फॉरेक्स स्वैप विंडो का विस्तार, एफएआर मार्ग के माध्यम से सरकारी बॉन्ड तक पहुंच में वृद्धि और भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने के लिए एनआरआई और ओसीआई की सीमा में वृद्धि जैसी घोषणाएं भारत में विदेशी मुद्रा प्रवाह को मजबूत करेंगी।”

इससे रुपए को स्थिर होने में भी मदद मिली है। वैश्विक अस्थिरता के कारण रुपया गिरकर 96.96 के निचले स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि, 5 जून को बढ़कर 94.94 हो गया था।

विश्लेषक ने कहा, “अगर विदेशी निवेशकों को भारत में वापस लाना है, तो एआई ट्रेड, जो भारत से विदेशी निवेश के बाहर ले जाने का मुख्य कारण रहा है, में बदलाव आना चाहिए। फिलहाल इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।”

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता की चिंताओं के बीच, निफ्टी और सेंसेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के साथ बाजार पिछले सप्ताह बंद हुए।

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतों ने गिरावट को सीमित करने में मदद की।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X