Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर • शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

Updated on Friday, June 12, 2026 12:23 PM IST

भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

पीएम मोदी ने बताया खेल जगत की बड़ी क्षति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जसपाल राणा के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राणा ने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों के जरिए देश का गौरव बढ़ाया। एक मेंटोर के रूप में भी उनका योगदान बेहद उल्लेखनीय रहा। उन्होंने समर्पण के साथ युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और उनका मार्गदर्शन किया। पीएम ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें विशेष सम्मान दिलाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और खेल समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर जसपाल राणा के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध और शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और कोच थे, बल्कि बेहद सहज, सरल और नेकदिल इंसान भी थे। भारत में शूटिंग को लोकप्रिय खेल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देश का नाम किया रोशन
राजनाथ सिंह ने कहा कि जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। रक्षा मंत्री ने दिवंगत खिलाड़ी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

एनआरएआई अध्यक्ष ने कहा- बहुत याद आएंगे
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भी जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक चैंपियन शूटर ही नहीं, बल्कि एक शानदार मेंटोर भी थे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भारतीय पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर समेत कई भारतीय पिस्टल शूटर्स को प्रशिक्षण दिया था।

म्यूनिख से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
हाल ही में म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका निधन हो गया।

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X