Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

Updated on Thursday, October 22, 2026 17:10 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी गई है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्रहित के प्रति आपका अटूट समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के निरंतर सामर्थ्य की कामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "कुशल संगठनकर्ता, देश को घुसपैठिया एवं नशा मुक्त बनाने और सहकारिता क्षेत्र में नवाचार के प्रणेता अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में भारत न सिर्फ सुरक्षित एवं समृद्ध बन रहा है बल्कि देशविरोधी ताकतों को देश के अंदर और बाहर, हर मोर्चे पर करारा जवाब भी दे रहा है। भगवान सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने लिखा, "भारतीय राजनीति के चाणक्य एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की असीम शुभकामनाएं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और लोकसभा सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अद्वितीय संगठनकर्ता, लोकप्रिय जननेता व भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां नर्मदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्पों की निरंतर सिद्धि की मंगलकामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "विपक्ष की हर चाल को अपनी कुशल रणनीति से विफल करने वाले, चाणक्य जैसी राजनीतिक दूरदर्शिता और मां भारती की सेवा के लिए समर्पित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हम सब कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप इसी प्रकार जनसेवा करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अग्रणी योगदान देते रहें। ईश्वर से आपके सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अद्भुत संगठनकर्ता, कर्मठ, दूरदर्शी और प्रखर नेतृत्व के धनी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण हेतु आपका समर्पण और कार्यशक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। माता त्रिपुरसुंदरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति की हार्दिक प्रार्थना करता हूं।"

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री संजय बंडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप आने वाले कई वर्षों तक भारत की सेवा करते रहें।"

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, सभी सुरक्षित

: होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, सभी सुरक्षित

X