Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; करीब 10 हजार रुपए तक बढ़े दाम

Updated on Friday, June 12, 2026 20:34 PM IST

नई दिल्ली : तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.42 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,018 रुपए बढ़कर 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,44,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,35,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,587 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 9,991 रुपए बढ़कर 2,42,582 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,32,591 रुपए प्रति किलो था।

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 30 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,655 रुपए और चांदी का 24 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,329 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,205 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में शांति समझौते की संभावनाओं को माना जा रहा है।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौते में प्रतिबंधों को हटाने, हॉर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नौसेना की ब्लॉकेज हटाने और ईरान के चारों तरफ अमेरिकी सेना के घेराव को समाप्त करना शामिल है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जंग को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ होने वाली डील करीब पूरी होने वाली है। इसे यूरोप में सप्ताहांत में साइन किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X