Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

Elon musk net worth: एलन मस्क ने कैसे तय किया 1 ट्रिलियन तक का सफर, 30 साल में बदल गई दुनिया

Updated on Saturday, June 13, 2026 12:04 PM IST

elon musk net worth: एलन मस्क ने महज 30 साल में 1 ट्रिलियन के नेट वर्थ का सफर तय कर लिया है। यह पढ़ने में जितना शानदार लग रहा है उससे ज्यादा यह रोमांचकारी रहा है। 1990 के दशक में एलन मस्क का करियर ठीक-ठीक से शुरू हुआ था। तब शायद मस्क ने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह दुनिया के पहले ट्रिलियनियर हो जाएंगे। SpaceX की लिस्टिंग के बाद एलन मस्क ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। बता दें, स्पेस एक्स की Nasdaq में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। जिसकी वजह से मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को क्रॉस कर गई।

1999 में पहली बार एलन मस्क ने चढ़ा सफलता का स्वाद
साल 1995 जब एलन मस्क ने Zip2 के सह-संस्थापक के तौर पर बाजार में नजर आए। यह एक ऑनलाइन कंपनी थी। जिसने न्यूजपेपर्स को डायरेक्ट्रिज और मैप्स बनाने में मदद की। 4 साल के बाद कंप्यूटर का उत्पादन करने वाली कंपनी Compaq ने Zip2 का 307 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया। पहली बार एलन मस्क ने वित्तीय सफलता का स्वाद चखा।

मस्क ने अब उठाया नया कदम
तेदी से बदलती दुनिया में मस्क को समझ आ गया था कि आने वाला समय में डिजिटल पेमेंट्स का होगा। उन्होंने X.com नाम से वित्तीय कंपनी बनाई। बाद में यह कंपनी Confinity के साथ मर्ज कर दी गई। यह वही कंपनी है जोकि पे पाल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म को देखती है। 2002 में eBay ने पे पाल को 1.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। मस्क का कंपनी में सबसे ज्यादा हिस्सा होने की वजह से इस डील से उन्हें अच्छा पैसा मिला।

मस्क के सपने अब उड़ान भरने वाले थे
PayPal को बेचने के बाद एलन मस्क के पास अच्छा खासा फंड आ गया था 2002 में ही एलन मस्क ने SpaceX की स्थापना की। इस कंपनी का मकसद स्पेस का खर्च कम करना था। साथ ही मनुष्य को आसानी से स्पेस में भेजा जा सके। पहले कुछ साल इस कंपनी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे। लगातार विफलता और पैसों की कमी की वजह से एलन मस्क की यह कंपनी संकटों से घिर गई। स्पेस एक्स को पहली सफलता 2008 के लॉन्च में मिली। जिसके बाद कंपनी को नासा से एक अहम कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह इस कंपनी के लिए संजीवनी का काम किया।

साल बदलते गए एलन मस्क के सपने उड़ान भरते गए। एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने रॉकेट लॉन्च के खर्चे को आधा कर दिया। जिसके बाद इस कंपनी को लगातार नासा से कॉन्ट्रैक्ट मिलते गए।

Tesla से बदली कहानी
एलन मस्क की कहानी में टेस्ला का अहम योगदान है। 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी में शुरुआती निवेश किया। बाद में वो इस कंपनी के मुखिया बन गए। टेस्ला ने धीरे-धीरे कार इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बना लिया। एक छोटा सा स्टार्टअप दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी बन गई। टेस्ला की सफलता ने एलन मस्क को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया।

2019 में आया स्टारलिंक
यह वह साल था जब स्पेस एक्स, स्टारलिंक के साथ सेटेलाइट इंटरनेट बिजनेस में उतरा। कंपनी ने हजारों सेटेलाइट बनाया। जिसकी वजह से वो आसानी से सेटेलाइट इंटरनेट प्रदान करने लगे। इस सेटेलाइट इंटरनेट की वजह से स्पेस एक्स का बिजनेस तेजी के साथ विस्तार करने लगा। मौजूदा समय में स्टारलिंक की उपस्थिति कई देशों में है।

2022-23 में ट्विटर को खरीदा
44 बिलियन डॉलर में एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीद लिया। बाद में इस कंपनी का नाम X रख दिया था। इसे प्राइवेट कंपनी बनाने के बाद उन्होंने यहा बड़े स्तर पर छंटनी शुरू की। साथ ही कई बदलाव किए। जैसे ब्लू टिक के लिए पैसा लेना आदि।

2023 में AI की दुनिया में रखा कदम
मौजूदा समय में एआई एक बड़ा स्पेस बन चुका है। एलन मस्क इससे पीछे कहां रहने वाले थे। उन्होंने xAI की शुरुआत की। इस कंपनी का मकसद आधुनिक एआई सिस्टम बनाना है। जिससे तेजी से बढ़ते इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई जा सके।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X