Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP

Updated on Tuesday, June 23, 2026 14:29 PM IST

ज्वैलरी कंपनी अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को खुलते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर लोग टूट पड़े हैं। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ पहले ही दिन कुछ ही घंटे के भीतर फुली सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 65 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 12.15 बजे तक अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ (Advit Jewels) करीब 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 जून तक खुला रहेगा।

138 रुपये है शेयर का दाम, 65 रुपये पहुंच गया है GMP
अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 65 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ज्वेल्स के शेयर 203 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन लोगों को अद्वित ज्वेल्स के शेयर मिलेंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 47 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है। अद्वित ज्वेल्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर बुधवार 1 जुलाई को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

3.87 गुना सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओ
अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ (Advit Jewels IPO) पहले ही दिन दोपहर 12.15 बजे तक 3.87 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 4.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 7.51 गुना दांव लगा है। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 100 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को एक लॉट के लिए 13,800 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 94.59 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 69.88 पर्सेंट रह जाएगी।

अद्वित ज्वेल्स का बिजनेस
अद्वित ज्वेल्स जयपुर स्थित एक ज्वैलरी कंपनी है। कंपनी की शुरुआत साल 2019 में हुई है। हैंडक्रॉफ्टेड फाइन ज्वैलरी में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। कंपनी कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड पीसेज की ज्वैलरी को 'रामभजो' ब्रांड नेम से बेचती है। अगर कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, बैंगल्स और कस्टमाइज्ड ज्वैलरी शामिल हैं। कंपनी 14 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड में डायमंड और कलर्ड स्टोन्स के साथ ज्वैलरी बनाती है। कंपनी मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है और यह डीलर्स, शोरूम्स और रिटेलर्स को अपने प्रॉडक्ट्स की सप्लाई करती है। इसके अलावा, एक्सक्लूसिव और मेड-टू-ऑर्डर ज्वैलरी के लिए कंपनी B2C कस्टमर्स को भी अपनी सर्विसेज देती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के रेवेन्यू में B2B सेगमेंट का योगदान 81.63 पर्सेंट रहा। वहीं, B2C सेगमेंट की हिस्सेदारी 18.37 पर्सेंट रही है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X