Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

Updated on Monday, June 29, 2026 14:34 PM IST

हाल के वर्षों में लागू किए गए टैक्स सुधार और कई नीतिगत उपायों ने भारत में इक्विटी निवेश को और आकर्षक बना दिया है। इससे पिछले दो वर्षों में रिटर्न अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद, शेयर बाजार में घरेलू निवेश का प्रवाह लगातार बना रहने के लिए अनुकूल स्थितियां तैयार हुई हैं। यह जानकारी जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट में दी गई।
वैश्विक निवेश बैंक ने कहा कि लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स, डेट म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर टैक्स से जुड़े हालिया बदलावों ने इक्विटी को और अधिक आकर्षक बना दिया है, जिससे भारतीय परिवारों की बचत का वित्तीय संपत्तियों की ओर झुकाव और बढ़ा है।


जेपी मॉर्गन ने बताया कि इक्विटी पर अभी 12.5 प्रतिशत लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगता है, जबकि इंडेक्सेशन बेनिफिट्स को हटाने, कुछ इंश्योरेंस पॉलिसी से मिलने वाली रकम पर टैक्स और डेट म्यूचुअल फंड के लिए स्लैब-रेट टैक्स जैसे पॉलिसी बदलावों ने इक्विटी निवेश के पक्ष में समीकरण को बदल दिया है।
वैश्विक निवेश बैंक का कहना है कि टैक्स और रेगुलेटरी नियमों में बदलाव के साथ-साथ सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए बढ़ती भागीदारी से इक्विटी मार्केट में घरेलू पैसे का लगातार प्रवाह बना रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 और 2026 के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में अपना निवेश कम किया, फिर भी घरेलू निवेशक डटे रहे। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स से भले ही मामूली रिटर्न मिला, लेकिन रिटेल निवेशकों ने एसआईपी के जरिए निवेश जारी रखा। इससे पता चलता है कि यह निवेश के तौर-तरीकों में आया एक बुनियादी बदलाव है, न कि बाजार में थोड़े समय के उतार-चढ़ाव पर दी गई कोई प्रतिक्रिया।


जेपी मॉर्गन ने कहा कि घरेलू निवेशकों की लगातार भागीदारी भारतीय इक्विटी के लिए स्थिरता लाने वाली एक अहम ताकत बनकर उभरी है। इससे विदेशी फंड की निकासी और ग्लोबल स्तर पर जोखिम से बचने के दौर में आने वाले उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिली है।
इसके अलावा, जेपी मॉर्गन ने भारत के आईटी सेक्टर को लेकर सावधानी भरा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि इस इंडस्ट्री को लंबे समय तक धीमी ग्रोथ का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आए बदलाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर मांग पर पड़ रहा है।
जेपी मॉर्गन का कहना है कि टेक्नोलॉजी और बिजनेस साइकिल से जुड़ी चुनौतियों के अभूतपूर्व मेल के कारण इस सेक्टर में डिमांड को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X