Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ

Updated on Saturday, July 04, 2026 18:06 PM IST

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में डिपॉजिट और एडवांस (लोन) दोनों में मजबूत दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की है। 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए जारी बिजनेस अपडेट के अनुसार बैंक की जमा राशि और कर्ज वितरण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, जून 2026 के अंत तक बैंक का कुल डिपॉजिट 14.7 प्रतिशत बढ़कर 31.70 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जिसमें टर्म डिपॉजिट सालाना आधार पर 17 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 21.45 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट (सीएएसए) डिपॉजिट साल-दर-साल लगभग 9 प्रतिशत बढ़कर 10.25 लाख करोड़ रुपए रहा।

बैंक के कर्ज वितरण में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। ग्रॉस एडवांस (कुल लोन) एक साल पहले की तुलना में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 30.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

वहीं, बैंक का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) जून तिमाही के अंत तक 31.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.4 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, यह बिजनेस अपडेट ऐसे समय आया है जब बैंक कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े विवादों को लेकर भी चर्चा में रहा है।

इस वर्ष की शुरुआत में बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि बैंक में कुछ ऐसी कार्यप्रणालियां अपनाई जा रही थीं जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुई बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी (एनआरसी) की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की दोबारा नियुक्ति पर भी विचार नहीं किया गया।

जून में चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे से जुड़ी कानूनी समीक्षा पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि समीक्षा में मुख्य रूप से अनुपालन संबंधी मुद्दों पर ध्यान दिया गया, जबकि उन्होंने जिन व्यापक व्यावसायिक प्रक्रियाओं पर चिंता जताई थी, उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।

मार्च में उनके इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया गया था ताकि स्थायी नियुक्ति होने तक बैंक का कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे।

हाल ही में केंद्र सरकार के पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन वर्ष की अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक का नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

शेयर बाजार में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,001.50 रुपए पर बंद हुआ। पिछले छह महीनों में शेयर में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही है, जबकि बीते एक वर्ष में इसमें लगभग 22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X