Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

राष्ट्रीय

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

Updated on Monday, July 06, 2026 14:16 PM IST

मुंबई : मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियात के तौर पर सोमवार को मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे तथा तय समय के अनुसार कामकाज जारी रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद पिछले कई दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। शहर के कई निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए या डूब गए हैं। वहीं, कुछ इलाकों में जनहानि की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मौसम विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई विश्वविद्यालय ने भी सोमवार को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाओं की नई तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

बारिश का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज बारिश, 42 नॉट्स तक की रफ्तार से चली हवाओं और कम दृश्यता के कारण रनवे संचालन लगभग एक घंटे तक रोकना पड़ा। इसके चलते चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 13 विमानों को निकटवर्ती हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं, कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सहित 10 से अधिक प्रमुख स्थानों पर जलभराव के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं और कई ट्रेनें देरी से चलीं।

पश्चिम रेलवे मुंबई मंडल ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है- वसई रोड और विरार स्टेशनों के बीच पानी भरने के कारण, इन स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं बहुत सीमित रूप में चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे देरी की संभावना को ध्यान में रखें, अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं।

बीएमसी और अन्य संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव दल संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं तथा जलनिकासी का कार्य तेजी से जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

 

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X