Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

व्यापार

जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार उछाल, EV कारों की बिक्री 108% बढ़ी

Updated on Tuesday, July 07, 2026 16:55 PM IST

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा जारी खुदरा बिक्री के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में इलेक्ट्रिक कार, दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

सबसे अधिक बढ़ोतरी इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री में देखने को मिली। जून 2026 में इनकी खुदरा बिक्री 107.75 प्रतिशत बढ़कर 31,823 इकाई पर पहुंच गई, जबकि जून 2025 में यह 15,318 इकाई थी। मई 2026 की तुलना में भी बिक्री में 19.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कुल यात्री वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गई, जो मई 2026 में 6.6 प्रतिशत और जून 2025 में 4.8 प्रतिशत थी।

वहीं, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 74.98 प्रतिशत बढ़कर 1,93,735 इकाई रही। एक वर्ष पहले इसी महीने यह आंकड़ा 1,10,719 इकाई था। मई 2026 की तुलना में बिक्री में 13.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस श्रेणी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10.6 प्रतिशत हो गई।

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री भी लगातार मजबूत बनी हुई है। जून में इनकी खुदरा बिक्री 27.38 प्रतिशत बढ़कर 77,448 इकाई हो गई। कुल तिपहिया वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 64.1 प्रतिशत रही, जो इस श्रेणी में इनके बढ़ते वर्चस्व को दर्शाती है।

इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की गई। जून 2026 में इनकी खुदरा बिक्री 163.7 प्रतिशत बढ़कर 3,214 इकाई हो गई, जबकि जून 2025 में यह 1,219 इकाई थी। इस श्रेणी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 3.53 प्रतिशत हो गई।

फाडा के अनुसार, ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि देश में स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार हिस्सेदारी भी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र के और तेजी से विस्तार की उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment
सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

: सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

: दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

: पहली 'कांदा एक्सप्रेस' 440 टन प्याज लेकर अगरतला पहुंचेगी, त्योहारों से पहले आपूर्ति बढ़ाने पर जोर: सरकार

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

: भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

: यस बैंक को लेकर ब्रोकिंग फर्मों ने अपनाया सतर्क रुख, शेयर फिसले

भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

: भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 27 में 7.1-7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद, निजी निवेश और मांग रहेगी मजबूत

सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

: सरकार ने सोने-चांदी के ड्यूटी ड्रॉबैक दरों में की कटौती; गोल्ड पर 3.1 प्रतिशत और सिल्वर पर करीब 9 प्रतिशत की कमी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत : निर्मला सीतारमण

एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा-

: एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब, कहा- "सैटेलाइट कम्युनिकेशन में प्रतिस्पर्धा का स्वागत है, भारत के कानून सभी पर समान रूप से लागू"

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

: सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, डीजल पर शुल्क घटा; नई दरें आज से लागू

X