Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते हरे निशान में खुला बाजार; सेंसेक्स 755 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए • दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित • नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन • नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश • नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची • 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर • 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

राष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

Updated on Tuesday, July 07, 2026 17:18 PM IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘प्रगति’ नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देशभर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है। यह बहु-साझेदार पहल भारत में समावेशी, टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील कृषि परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित कृषि और समृद्ध गांवों के बिना संभव नहीं है। सरकार का फोकस केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और कृषि को लाभकारी बनाना है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छोटे जोत वाले किसानों के लिए पारंपरिक खेती पर्याप्त नहीं है, इसलिए वैल्यू एडिशन, प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘प्रगति’ इसी सोच का विस्तार है जो किसानों को तकनीक, मशीनीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और बाजार से जोड़कर उनकी वास्तविक आय बढ़ाने का रास्ता तैयार करेगा।

यह पहल देश के प्रमुख कृषि राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में लागू की जाएगी। कार्यक्रम के तहत तैयार किए जाने वाले कृषि-उद्यमी गांव स्तर पर सलाह, मिट्टी परीक्षण, मशीन सेवाएं, वित्तीय लिंक, बाजार कनेक्ट और वैकल्पिक आय के अवसर उपलब्ध कराएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केवल खेती करने से काम नहीं चलेगा, हमें वैल्यू एडिशन और विविधीकरण की ओर बढ़ना होगा- बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि संभव है। उन्होंने तकनीक के उपयोग, ड्रोन, डिजिटल सलाह और वैज्ञानिक खेती को भविष्य का आधार बताया।

कार्यक्रम में महिला भागीदारी को विशेष महत्व देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में ‘कृषि सखी’ और महिला उद्यमी इस बदलाव की धुरी बनेंगी और एक-एक उद्यमी पूरे गांव की तस्वीर बदल सकता है। ‘प्रगति’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि परिवर्तन का संकल्प है। यह गांवों को आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त और सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्यवार कृषि रोडमैप और वैज्ञानिक आधार पर फसल योजना के जरिए सरकार कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव की दिशा में काम कर रही है।

Have something to say? Post your comment
बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

: बंगाल में बिना हिंसा चुनाव कराना बड़ी सफलता, अब नशे के खिलाफ होगी जंग: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

X