Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा • गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए • हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हरियाणा

नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

Updated on Sunday, July 12, 2026 19:28 PM IST

चंडीगढ़ : सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित 'हरियाणा डिजिटल कवच' पहल को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग (डाइटेक) व सिटिजन रिसोर्सेज इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (सीआरआईडी) ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के सहयोग से चंडीगढ़ में राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य के डेटा और डिजिटल अवसंरचना की साइबर सुरक्षा को और मजबूत बनाना रहा।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए डाइटेक के निदेशक समवर्तक सिंह खांगवाल ने कहा कि डिजिटल गवर्नेस के तेजी से विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सुशासन और नागरिक सेवाओं का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिजिटल प्रणालियों और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, उभरती तकनीकों का उपयोग, क्षमता निर्माण तथा सक्रिय सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।


उन्होंने बताया कि हरियाणा डिजिटल कवच के तहत सभी सरकारी विभागों के लिए 24×7 थेट इंटेलिजेंस, साइबर घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया, अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन व नियमित सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित किए जाएंगे। इससे राज्य की साइबर सुरक्षा प्रणाली अधिक मजबूत होगी और सरकारी डेटा के साथ-साथ नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी भी सुरक्षित रहेगी।


कार्यशाला में उभरते साइबर खतरे, डेटा गवर्नेस, सरकारी संस्थानों की साइबर सुरक्षा, बिजली क्षेत्र की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) फ्रेमवर्क, सुरक्षा मानकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुरक्षित आईटी अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण और जन-जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

X