Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

हरियाणा

हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल

Updated on Wednesday, July 15, 2026 21:17 PM IST

झज्जर : कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले और हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2029 में फिर से भाजपा सरकार बनने के दावे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा सरकार पर धार्मिक आस्था से जुड़े मामले को हल्के में लेने, प्रदेश में कानून-व्यवस्था, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा राम मंदिर चढ़ावा मामले को छोटा बताने संबंधी टिप्पणी पर गीता भुक्कल ने कहा कि उनका बयान निंदनीय और बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला है। देशभर में इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे का उपयोग आखिर कहां हुआ। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि मामला इतना गंभीर है कि एसआईटी का गठन करना पड़ा, तो इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की भी मांग की, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। गीता भुक्कल ने कहा कि इस घटना के बाद लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हुई है। पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम और हनुमानगढ़ी में दर्शन करते थे, लेकिन अब लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे हैं और कई श्रद्धालु दानपात्र में चढ़ावा देने से भी हिचकिचा रहे हैं। वह स्वयं कई बार राम मंदिर जा चुकी हैं और भव्य मंदिर निर्माण के बाद भी दर्शन कर चुकी हैं। मंदिर में श्रद्धालु मुख्य रूप से दानपात्र में अपनी श्रद्धानुसार दान देते हैं। देश और विदेश से भी लोग इस मामले पर चिंता जता रहे हैं और जानना चाहते हैं कि उनके द्वारा भेजा गया चढ़ावा सुरक्षित है या नहीं।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 2029 में फिर से भाजपा सरकार बनने के दावे पर गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश की वास्तविक स्थिति सरकार के दावों से बिल्कुल अलग है। हरियाणा आज कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंता का विषय हैं, स्कूल और कॉलेज बंद हो रहे हैं और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा विदेश जाने के लिए अवैध रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षा का स्तर भी लगातार गिर रहा है और पड़ोसी राज्य पंजाब और दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा से आगे निकल चुके हैं।


पूर्व शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब परीक्षाओं के संचालन के लिए सुरक्षा एजेंसियों तक की मदद लेनी पड़ रही है, तब भी पेपर लीक हो रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षा मंत्री को इस स्थिति की जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देना चाहिए। लगातार सामने आ रहे घोटाले और शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करती है।


प्रदेश में कथित बैंक घोटाले और धान घोटाले का भी उल्लेख करते हुए गीता भुक्कल ने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधानसभा में कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। प्रदेश के कई अधिकारियों के नाम जांच में सामने आ रहे हैं और कुछ मामलों में दबाव के चलते लोगों की जान तक चली गई। उन्होंने सरकार से सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसवाईएल के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि जब भाजपा के नेता पंजाब जाते हैं तो हरियाणा के अधिकारों और पानी के मुद्दे पर खुलकर बात क्यों नहीं करते। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें हरियाणा के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।


गीता भुक्कल ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा है। कई मौकों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का पार्टी के ही नेताओं द्वारा विरोध किया गया है। प्रदेश की जनता अब विकास, रोजगार, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है और केवल राजनीतिक दावों से काम नहीं चलेगा। यदि सरकार जनता की मूल समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X