Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक • टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

हरियाणा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

Updated on Thursday, July 16, 2026 19:39 PM IST

जींद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत–विकसित हरियाणा' के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा। जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा के लिए हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक नई रेल सेवा नहीं, बल्कि भारत की हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे आयोजन को पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) स्वरूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।


तकनीकी विद्यार्थियों को मिलेगा भविष्य की तकनीक को समझने का अवसर
मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेष यात्रा में विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि वे स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।


22 जिला मुख्यालयों पर होगा लाइव प्रसारण
उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि हरियाणा के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेशभर के नागरिक कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।


इको-फ्रेंडली आयोजन बनेगा उदाहरण
बड़ौली ने बताया कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया जा सके।


सड़क, स्वास्थ्य और रेलवे क्षेत्र को मिलेगी नई गति
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं, प्रदेश को विकास की नई सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। उन्होंने बताया कि भिवानी एवं नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शुभारंभ होगा। अंबाला-कालाअंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से संबंधित परियोजनाएं, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हांसी-बरवाला फोरलेन जैसी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी।


प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा, डिप्टी स्पीकर के मीडिया सलाहकार सन्नी मग्गू, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी, जिला आईटी प्रमुख विकास श्योकंद, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X