Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:43 PM IST

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) सदस्य कुमारी सैलजा ने संसद के मानसून सत्र के लगातार चौथे दिन भी लोकसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से न चल पाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों, किसानों और आम नागरिकों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा होने के बजाय सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और उसे केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में छात्रों के साथ खड़ी होती तो पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर प्रश्न सामने आते ही प्रभावी कदम उठाए जाते। सांसद ने कहा कि छात्रों में इस बात को लेकर व्यापक असंतोष है कि इतने बड़े घटनाक्रम के बावजूद अब तक सरकार की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता और जवाबदेही दिखाई नहीं दी। कुमारी सैलजा ने कहा कि केवल घोषणाएँ करने या भविष्य के वादे करने से युवाओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता। देश यह जानना चाहता है कि सरकार ने अब तक इस पूरे मामले में वास्तविक कार्रवाई क्या की है।कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट ट्रैक अदालतों की घोषणा स्वागतयोग्य तभी मानी जाएगी जब उसके साथ निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई और पीड़ित छात्रों को न्याय सुनिश्चित करने की स्पष्ट प्रक्रिया भी सामने आए। केवल घोषणाओं से छात्रों की चिंताएँ समाप्त नहीं होंगी। सरकार को पिछले वर्षों में हुई कमियों और विफलताओं की भी ईमानदारी से समीक्षा करनी चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को संसद और सड़क दोनों जगह मजबूती से उठा रहे हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना है और कांग्रेस इसी संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठाए जा रहे प्रश्नों का लोकतांत्रिक और संवेदनशील समाधान होना चाहिए।
सांसद ने कहा कि छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा पूरे घटनाक्रम पर सरकार की ओर से न तो कोई खेद व्यक्त किया गया और न ही जवाबदेही तय की गई। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान खोजा जाना चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय की जाए, छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी जाए, छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हिंसा के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं की पारदर्शी जांच सुनिश्चित कर युवाओं का विश्वास बहाल किया जाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा केवल आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता चाहता है। युवाओं का भविष्य किसी भी सरकार की विफलताओं की कीमत नहीं बन सकता। संसद लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है और सरकार को चाहिए कि वह विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा कर समाधान का मार्ग प्रशस्त करे।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X