Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र कमजोर होता है, सरकार दमन की नीति छोड़े : सैलजा

Updated on Monday, July 27, 2026 18:35 PM IST

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने देश के विभिन्न राज्यों में छात्र आंदोलनों के दौरान कथित बल प्रयोग, गिरफ्तारियों और मुकदमों की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज़ को सुनना सरकार का दायित्व है, न कि उसे बलपूर्वक दबाना। सांसद ने कहा कि यदि युवा अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं, तो उनके साथ संवाद किया जाना चाहिए।


कुमारी सैलजा ने कहाकि बिहार सहित विभिन्न राज्यों से छात्रों पर बल प्रयोग, बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तारियों की जो खबरें सामने आ रही हैं, वे अत्यंत चिंताजनक हैं। यदि कहीं भी कानून का उल्लंघन हुआ है या अत्यधिक बल प्रयोग किया गया है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। लोकतंत्र में असहमति को अपराध नहीं माना जा सकता।


कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले छात्रों के साथ न्याय और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां उस आश्वासन के अनुरूप दिखाई नहीं दे रहीं। सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर विश्वास बहाली और संवाद की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि संसद लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है। यदि विपक्ष छात्रों के मुद्दों को संसद में उठा रहा है, तो सरकार को उसका जवाब तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ देना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती संवाद,जवाबदेही और पारदर्शिता से होती है, दमन और टकराव से नहीं।


सांसद ने मांग की कि छात्रों के विरुद्ध दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, कथित हिंसा की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा युवाओं के विश्वास को बहाल करने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाए। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी राजनीतिक मतभेद से अधिक महत्वपूर्ण है और उनकी आवाज़ का सम्मान किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X