फतेहाबाद : हरियाणा में एक बार फिर से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां फतेहाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टू थाना में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर की पहचान रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी SI ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी। ACB ने पूरे मामले में योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।
ACB आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। ACB अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह के मामले के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।