Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ

Updated on Thursday, July 30, 2026 19:09 PM IST

युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान' का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के लाखों युवा अभियान से वर्चुअली जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेंगे तथा इसे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप देंगे।
हरियाणा में अभियान का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पावन भूमि कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सहभागिता करेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लगभग 10,000 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे।


इस अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त रहेगा। अभियान की संपूर्ण अवधि के दौरान प्रदेश के युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के युवा उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। साथ ही, अभियान को सफल बनाने में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।


वहीं, राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग इस अभियान की नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। विभाग अभियान की संपूर्ण अवधि के दौरान राज्य स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा, ताकि अभियान अपने निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके। हरियाणा में यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा।


अभियान के अंतर्गत युवाओं के नेतृत्व में विभिन्न जनजागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना तथा उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से प्रेरित करना है।
प्रधानमंत्री के संबोधन का अधिकतम युवाओं तक प्रसारण एवं सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा ताकि हरियाणा में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण का वातावरण तैयार हो सके।


नशामुक्त युवा ही विकसित हरियाणा और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ, जागरूक और संकल्पवान युवा ही सशक्त समाज तथा आत्मनिर्भर राष्ट्र की आधारशिला हैं। इसलिए प्रत्येक युवा का यह संकल्प होना चाहिए कि वह स्वयं नशे से दूर रहेगा, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा तथा नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X