Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

Updated on Thursday, July 30, 2026 19:18 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से आज उनके दिल्ली निवास पर UPSC प्रारम्भिक परीक्षा, 2026 में हो रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर अपनी मांगों के साथ UPSC अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज देश की शिक्षा व परीक्षा प्रणाली से युवाओं का विश्वास पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने जंतर मंतर पर इतना बड़ा आंदोलन ही इसलिए किया कि वो शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव चाहते है। आज ये स्थिति है देश का स्टूडेंट सबसे ज्यादा स्ट्रेसफुल स्टूडेंट लाइफ जीने पर मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में धाँधलेबाजी ने प्रतिभाशाली युवाओं को मायूसी के गर्त में धकेल दिया है। कौन सी परीक्षा प्रणाली नकल करने या पेपर आउट करने की बात करती है।


युवाओं की मांग जिम्मेदारी तय करने की थी, ताकि जो लोग शिक्षा और परीक्षा तंत्र को संभाल रहे हैं वो बेमानी न करें। हमारा एजुकेशन सिस्टम एलिमिनेशन सिस्टम बन गया है। जेन-जी का सड़कों पर आना 12 साल की बीजेपी सरकार की विफलताओं का रिपोर्टकार्ड है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और न्याय ही युवाओं का भरोसा बनाए रख सकता है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं को भरोसा दिया कि वे अभ्यर्थियों की आवाज हर स्तर पर उठाते रहेंगे। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने UPSC CSE 2026 प्रारम्भिक परीक्षाओं में गंभीर गड़बड़ियों के बारे में बताया और कहा कि UPSC CSE 2026 की प्रोविज़नल आंसर की में 26 विवादित उत्तर हैं—GS पेपर-I में 14 और GS पेपर-II (CSAT) में 12—जिससे सटीकता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा हो गई हैं।


GS पेपर-II (CSAT) 2026 तय UPSC सिलेबस के अनुरूप नहीं था। जबकि, संसद की स्थायी समिति ने भी CSAT की व्यापक समीक्षा और उसे तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की थी, ताकि सभी उम्मीदवारों—खासकर नॉन-साइंस और ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों—को समान अवसर मिल सके। उनकी प्रमुख मांग थी कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा से पूर्व अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाए तथा प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों को दर्ज करने और समाधान की व्यवस्था हो।


प्रारंभिक परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को उनकी OMR उत्तर-पत्र की प्रति उपलब्ध कराई जाए, अभ्यर्थियों को मांग पर उनकी मूल्यांकित मुख्य परीक्षा उत्तर-पुस्तिकाओं की प्रतियाँ उपलब्ध कराई जाएँ। वैकल्पिक विषय प्रणाली को समाप्त किया जाए, अथवा वैकल्पिक विषयों के मूल्यांकन में प्रयुक्त स्केलिंग / नॉर्मलाइजेशन पद्धति को सार्वजनिक किया जाए।
CSAT को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप बनाया जाए। CSAT में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की वार्षिक संख्या एवं संबंधित आँकड़े सार्वजनिक किए जाएँ। प्रारंभिक परीक्षा में अधिसूचित पाठ्यक्रम के सभी प्रमुख विषयों को संतुलित एवं उचित वेटेज दिया जाए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सोनाक्षी यादव, श्वेता, बसंत कुमार, अंकुश, सोमेश, सूरज आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X