Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा

Updated on Friday, July 31, 2026 20:07 PM IST

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अंबाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में सामने आए कथित 17.03 रुपये करोड़ के घोटाले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में गरीब, दलित और वंचित वर्ग के लिए बनाई गई योजनाएं भी भ्रष्टाचार से अछूती नहीं रहीं। यह सरकार विकास और सुशासन के केवल जुमले देती है, जबकि धरातल पर भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता दिखाई देता है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि जिन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना था, उन्हें भाजपा सरकार ने नाम बदलकर अपने खाते में डालने का प्रयास किया, लेकिन उन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने कहा कि अंबाला में सामने आया मामला यह दर्शाता है कि गरीबों के लिए निर्धारित सहायता राशि तक में कथित रूप से बिचौलियों और भ्रष्ट तंत्र ने सेंध लगा दी।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने देश के समग्र विकास के लिए अनेक दूरदर्शी योजनाएं शुरू की थीं। भाजपा ने उन योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें अपनी उपलब्धि बताने का प्रयास किया, लेकिन उनका परिणाम जनता के सामने है।


जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जे एन एन यू आर एम) जैसी शहरी विकास की अवधारणा को बदलकर स्मार्ट सिटी मिशन का प्रचार किया गया, करोड़ों रुपये खर्च किए गए, देश के 100 शहरों को स्मार्ट बनाने के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन आज भी अधिकांश शहर ट्रैफिक, जलभराव, टूटी सड़कों, गंदगी और अव्यवस्थित बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर स्मार्ट सिटी का वादा कहां पूरा हुआ?
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शायद ही कोई ऐसा विभाग बचा हो जहां भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों। गरीबों के आवास, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़ी योजनाओं में लगातार अनियमितताओं की खबरें सामने आती रही हैं। यदि गरीबों और दलितों के लिए बनाई गई योजनाओं में भी कथित घोटाले सामने आ रहे हैं तो यह सरकार की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।


सांसद ने मांग की कि अंबाला प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों, एजेंटों तथा इसमें शामिल किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जिन गरीब लाभार्थियों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें न्याय दिलाया जाए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार के प्रत्येक मामले को मजबूती से जनता के सामने लाएगी।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X