Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश

Updated on Friday, July 31, 2026 20:16 PM IST

अंबाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जमीनी धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस को केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बीडी फ्लोर मील क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व बीडी फ्लोर मील क्षेत्र में ही एक प्रापर्टी डीलर से प्लाट की डील की थी। डीलर को लगभग ढाई लाख रुपए की अग्रिम राशि भी दी गई थी। इसके बाद डीलर ने न तो उन्हें प्लाट दिया और न ही उनकी राशि वापस लौटाई। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में डीएसपी कैंट को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार, एक अन्य शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि बंगाली मोहल्ले में एक प्रापर्टी का मामला अदालत में विचाराधीन है और प्रापर्टी पर स्टे है। उसका आरोप था कि स्टे होने के बावजूद एक अन्य पार्टी ने प्रापर्टी को बेच दिया। मंत्री अनिल विज ने मामले में डीएसपी कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज को परिवार सदस्यों ने पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।


वहीं, एक शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसका बिजली की मीटर वर्ष 2012 में कट गया था, मगर अब उसे बिजली विभाग द्वारा लाखों का बिल भेज दिया गया है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने एसई को जांच के निर्देश दिए।
दलीपगढ़ से आए बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे व बहू पर उनसे मारपीट कर घर से निकालने व परेशान करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य कई मामलों में भी मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर कैंट डीएसपी कुलदीप, बिजली निगम के एक्सईएन विकास, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल, नगर परिषद से एमई कुलभूषण सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सीबीएसई नॉर्थजोन स्वीमिंग प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसओ राम शर्मा व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर खिलाड़ी धवल ठाकुर, पवनी, हर्षिता, ओजस्वी व अन्य को मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया। इसी प्रकार, मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में दसवीं कक्षा की छात्रा दिया डांग को जयपुर में गत दिनों आयोजित हुई “मिस टीन दीवा 2026” प्रतियोगिता में रनर-अप आने पर आर्शीवाद दिया व परिवार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सोनाली उप्पल व छात्रा के परिजन मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X