Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की मंशा और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल- राव नरेंद्र सिंह

Updated on Saturday, August 01, 2026 20:32 PM IST

नूंह। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को नूंह जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी तथा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों नूंह, पुनहाना और फिरोजपुर झिरका की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, विधायक आफताब अहमद तथा विधायक मामन खान सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक संगठन को सक्रिय करने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
संजय दत्त ने कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में देश से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष देश के गृह मंत्री से छात्रों पर हुई कार्रवाई और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जवाब मांग रहा है, तब उनका सदन में उपस्थित होकर जवाब देने से बचना लोकतांत्रिक जवाबदेही से पलायन है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हुई कथित गोलीबारी और लाठीचार्ज जैसे मामलों पर सरकार को देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले में भी सच्चाई सामने लाने के बजाय लीपापोती की कोशिश की जा रही है। साथ ही महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर सरकार की नीयत और तैयारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। केवल घोषणाएं करना पर्याप्त नहीं, बल्कि महिलाओं को वास्तविक और प्रभावी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जो सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर संचालित योजनाओं में भी दलितों और वंचित वर्गों का हक सुरक्षित नहीं रख सकती, वह सामाजिक न्याय की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अंबाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में सामने आया करोड़ों रुपये का कथित घोटाला भाजपा सरकार के सुशासन के दावों की वास्तविकता उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि गरीबों और दलितों के लिए बनाई गई योजनाओं में भ्रष्टाचार होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक विभाग का मामला नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में फैले व्यापक भ्रष्टाचार का प्रतीक है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों—गरीबों के अधिकारों की रक्षा, दलित कल्याण योजनाओं में भ्रष्टाचार, छात्रों के अधिकारों, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही—को पूरे प्रदेश में मजबूती से उठाएगी। दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और जनता के धन की लूट करने वालों को कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X